Ramcharitmanas Chaupai: जीवन के किसी न किसी मोड़ पर कभी अचानक से कोई ऐसी विपत्ति आ खड़ी होती है, जिससे पार पाने में इंसान खुद को असमर्थ पाता है। जब कोई रास्ता नहीं सूझता तो हर कोई अपने आराध्य देव का नाम लेता है। आराध्य देव का नाम लेने के अलावा कई ऐसे मंत्र हैं, जो इंसान को किसी भी तरह के संकट से उबारने में मददगार साबित हो सकते हैं। यदि आपको भी किसी तरह का संकट या चिंता सता रही है, तो आप राम चरित मानस की चौपाइयों का सहारा ले सकते हैं। रामचरितमानस का पाठ करने से जन्म जन्मांतरों के पाप से मुक्ति, भय, रोग आदि सभी दूर हो जाते हैं। कहा जाता है कि रामचरितमानस की चौपाइयां इतनी प्रभावशाली हैं कि इसके पाठ मात्र से धन की कामना रखने वाले को धन की प्राप्ति होती है। अपनी समस्याओं के निवारण के लिए रामचरित मानस की केवल इन चौपाइयों का पाठ करने मात्र से शुभ फल मिलता है। आइए जानते हैं उन चमत्कारी चौपाइयों के बारे में...