रावण दहन के बाद बची राख को घर या पूजा स्थान में संभालकर नहीं रखना चाहिए।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
क्या घर या पूजा स्थान में रखनी चाहिए रावण दहन की राख?
कुछ मान्यताओं के अनुसार, रावण दहन के बाद बची राख को घर या पूजा स्थान में संभालकर नहीं रखना चाहिए। दशहरे का मुख्य संदेश नकारात्मक प्रवृत्तियों का त्याग करना और सदाचार को अपनाना है। ऐसे में लोग राख को घर लाने के बजाय वहीं छोड़ देते हैं, जहां दहन हुआ हो। वहीं, रावण दहन की राख को लेकर कोई एक सर्वमान्य धार्मिक नियम नहीं है, जो सभी लोगों और परंपराओं पर लागू हो। इसलिए केवल डर या किसी अनहोनी की आशंका के कारण परेशान होने की जरूरत नहीं है।