हिंदू धर्म में हर जगह आस्था और विश्वास के अलग-अलग उदाहरण देखने को मिलते हैं। आज के इस डिजिटल युग में जहां इंटरनेट, मेल और फोन का चलन है, वहीं भारत में एक जगह ऐसी भी है जहां लोग गणपति को अपने मन की बात चिट्टी के माध्यम से बताते हैं। इस मंदिर में लाखों की संख्या में चिट्ठियां भेजी जाती हैं। रणथंभौर राजस्थान में गणेश जी का एक मंदिर ऐसा भी है जहां हर शुभ कार्य से पहले गणपति जी को चिट्ठी भेजकर निमंत्रण दिया जाता है। इस मंदिर में गणेश जी के चरणों में चिठ्ठियों और निमंत्रण पत्रों का ढेर लगा रहता है। आइए, अगली स्लाइड्स में जानते हैं इस मंदिर के बारें में सबकुछ...