धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन भगवान राम के भक्त हनुमान जी का होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। हनुमान जी की पूजा करने से सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। अगली स्लाइड्स में जानते हैं हनुमान जी के किन उपायों को करने से दूर होते हैं दुख दर्द...
विज्ञापन
2 of 6
नित्य करें हनुमान चालीस का पाठ
नित्य हनुमान चालीसा के पाठ करने के अनेको फायदे हैं। हनुमान चालीसा के पाठ करने से सभी तरह के संकट कट जाते हैं और सभी इच्छाएं पूरी हो जाती है। हनुमान चालीसा के पाठ में ऐसा कोई कड़ा नियम भी नहीं है, आप कभी भी और कहीं भी हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
हनुमान जी के मंदिर जाएं
मंगलवार के दिन अगर संभव हो तो हनुमान जी के मंदिर अवश्य जाएं। इस दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद लेने से जीवन में से सभी समस्याएं दूर हो जाती है।
4 of 6
सुंदरकांड का पाठ
मंगलवार के दिन अगर संभव हो तो सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। सुंदरकांड के पाठ के कहीं फायदे हैं, सुंदरकांड के पाठ से खोया हुआ आत्मविश्वास भी वापस आ जाता है और सभी तरह के रुके हुए काम बन जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
बजरंग बाण और हनुमान अष्टक का पाठ
मंगलवार के दिन अगर संभव हो तो बजरंग बाण और हनुमान अष्टक का पाठ करना चाहिए। इनके पाठ से भय, रोग दुख और दारिद्र दूर हो जाता है और जीवन में सबकुछ अच्छा होने लगता है।