फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rang Panchami 2023: आज देवता खेलेंगे रंग पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और उपाय

Sun, 12 Mar 2023 07:18 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रंग पंचमी का शुभ मुहूर्त, महत्व - फोटो : अमर उजाला
Rang Panchami 2023: चैत्र मास की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा से होली का त्योहार आरंभ होता है जो कि रंगपंचमी तक मनाया जाता है। रंगपंचमी को श्रीपंचमी और देवपंचमी भी कहा जाना जाता है। इस दिन देवी-देवता भी रंगोत्सव मनाते हैं। रंगपंचमी का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। हिंदू पंचांग के अनुसार 12 मार्च को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। जानिए रंगपंचमी का शुभ मुहूर्त, महत्व और उपाय। 

Vastu Tips: सोते समय इन 4 चीजों को रखना होता है बहुत शुभ, जानिए कौन-कौन सी होती हैं ये चीजें

FengShui Tips: डरावने सपनों से हैं परेशान तो, आज ही घर में लगाएं ड्रीम कैचर, यह दिशा सबसे सही

 
विज्ञापन

2 of 4
रंग पंचमी का शुभ मुहूर्त, महत्व - फोटो : सोशल मीडिया
रंग पंचमी 2023 तिथि 
चैत्र मास की रंगपंचमी तिथि आरंभ: 11 मार्च, रात्रि 10: 06  मिनट पर 
चैत्र मास की रंगपंचमी तिथि समाप्त: 12 मार्च रात्रि10.02 मिनट पर  
उदयातिथि के अनुसार रंग पंचमी का त्योहार 12 मार्च को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 4
रंग पंचमी का शुभ मुहूर्त, महत्व - फोटो : सोशल मीडिया
रंग पंचमी का महत्व 
रंग पंचमी के दिन एक-दूसरे को गुलाल लगाने का विधान है। इस दिन रंगों से नहीं बल्कि गुलाल से होली खेली जाती है। इस दिन हुरियारे गुलाल उड़ाते हैं। मान्यता है इस दिन इस दिन देवी-देवता भी पृथ्वी पर आकर आम मनुष्य के साथ गुलाल खेलते हैं। इस दिन श्रीकृष्ण और भगवान विष्णु को पीला रंग अर्पित करना चाहिए। वहीं विशेष प्रकार के पकवान बनाएं और भगवान को भोग लगाने चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
रंग पंचमी का शुभ मुहूर्त, महत्व - फोटो : अमर उजाला
रंगपंचमी से जुड़ी पौराणिक कथा 
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रंगपंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राधारानी के साथ होली खेली थी। इसी कारण इस दिन विधि-विधान से राधा-कृष्ण का पूजा करने के बाद गुलाल आदि अर्पित करके खेला जाता है। दूसरी पौराणिक कथा के अनुसार, होलाष्टक के दिन भगवान शिव ने कामदेव को भस्म कर दिया था जिसके कारण देवलोक में सब दुखी थे। लेकिन देवी रति और देवताओं की प्रार्थना पर कामदेव को दोबारा जीवित कर देने का आश्वासन भगवान शिव ने दिया तो सभी देवी-देवता प्रसन्न हो गए और रंगोत्सव मनाने लगे। इसके बाद से ही पंचमी तिथि को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें