कैसा होगा राम मंदिर का ध्वज?
- फोटो : ANI
कैसा होगा राम मंदिर का ध्वज?
राम मंदिर पर फहराया जाने वाला ध्वज केसरिया रंग का होगा। सनातन परंपरा में केसरिया त्याग, बलिदान, वीरता, ज्ञान और धर्म के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है। रघुवंशकाल में भी इस रंग का विशेष महत्व रहा है। भगवा रंग साधु-संतों की तपस्या, रामभक्तों की भक्ति और सत्य के लिए किए गए संघर्ष का प्रतिनिधित्व करता है। यही कारण है कि यह ध्वज जब आकाश में लहराएगा, तो वह केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि धर्म और सत्य की जीत का संदेश बनकर जगमगाएगा।