केसरिया ध्वज पर अंकित हैं भगवान सूर्य, ‘ॐ’ और कोविदार वृक्ष
- फोटो : Amar Ujala
केसरिया ध्वज पर अंकित हैं भगवान सूर्य, ‘ॐ’ और कोविदार वृक्ष
श्री राम मंदिर के लिए खास केसरिया ध्वज पर भगवान सूर्य, ‘ॐ’ और कोविदार वृक्ष बने हैं। ये सूर्यवंश के प्रतीक माने जाते हैं। ‘ॐ’ को सम्पूर्ण मंत्र माना जाता है। ब्रह्मांड का सर्वशक्तिमान और सबसे पवित्र मंत्र माना जाता है। वैज्ञानिकों ने भी यह स्वीकार किया कि सूर्य से निकलने वाली ध्वनि ‘ॐ’ की तरह ही ‘ॐ’ के अनुरूप होती है। जब इसे सूर्य के साथ रखा जाता है, तो इसका अर्थ होता है- सृष्टि, ऊर्जा और दिव्यता का एक साथ मिलना। सूर्य जीवन और प्रकाश का प्रतीक है और ‘ॐ’ आत्मा और परमात्मा का। दोनों मिलकर जीवन, शक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संदेश देते हैं।