फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पंचक का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें शास्त्रों में क्या है नियम

Sat, 22 Aug 2026 10:45 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Raksha Bandhan 2026: इस बार रक्षाबंधन पर न भद्रा का साया रहेगा और न ही ग्रहण का असर, लेकिन पंचक को लेकर लोगों के मन में सवाल हैं। क्या पंचक में राखी बांधना अशुभ माना जाता है? जानें क्या कहते हैं ज्योतिषीय नियम और शास्त्र।

विज्ञापन
1 of 6
रक्षाबंधन पर पंचक - फोटो : amar ujala

Raksha Bandhan Panchak 2026: रक्षाबंधन का पर्व इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का यह त्योहार श्रावण पूर्णिमा के दिन पड़ता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी खुशहाली, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। हालांकि, इस बार रक्षाबंधन के दिन पंचक और चंद्र ग्रहण को लेकर कुछ लोगों के मन में संशय है। ऐसे में सवाल है कि क्या पंचक के दौरान राखी बांधना शुभ रहेगा और क्या ग्रहण का इसका कोई असर पड़ेगा? आइए जानते हैं पंचांग और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सही स्थिति।
Raksha Bandhan 2026: क्या इस बार रक्षाबंधन पर लगेगी भद्रा? जानिए मुहूर्त से लेकर तिथि तक सबकुछ
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर 5 घंटे से ज्यादा का लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या मना सकेंगे राखी का त्योहार ?
August Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब रखा जाएगा श्रावण पूर्णिमा व्रत? जानें स्नान और दान की सही तिथि

विज्ञापन

2 of 6
पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह 9:08 बजे से 28 अगस्त सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। - फोटो : AI

रक्षाबंधन पर भद्रा और ग्रहण की बाधा नहीं
पंचांग के अनुसार, इस साल पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह 9:08 बजे से 28 अगस्त सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। राहत की बात यह है कि इस दिन राखी बांधने के समय भद्रा नहीं रहेगी, क्योंकि भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी। वहीं, 28 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण भी लगेगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में यहां ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा और ग्रहण के कारण राखी बांधने या रक्षाबंधन की पूजा पर कोई रोक नहीं रहेगी।

विज्ञापन

3 of 6
पंचक 27 अगस्त 2026 को दोपहर 1:35 बजे से शुरू होकर 1 सितंबर 2026 की सुबह करीब 3:24 बजे तक रहेगा। - फोटो : freepik

रक्षाबंधन के दिन कब से रहेगा पंचक?
इस बार पंचक 27 अगस्त 2026 को दोपहर 1:35 बजे से शुरू होकर 1 सितंबर 2026 की सुबह करीब 3:24 बजे तक रहेगा। यानी रक्षाबंधन का पर्व पंचक के दौरान ही मनाया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा के कुंभ राशि में प्रवेश करने के साथ पंचक शुरू होता है। इस दौरान चंद्रमा धनिष्ठा के अंतिम चरण के अलावा शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्रों से गुजरता है। इन्हीं पांच नक्षत्रों में चंद्रमा के गोचर को पंचक कहा जाता है।

4 of 6
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचक में राखी बांधने की मनाही नहीं है। - फोटो : adobe stock

क्या पंचक में राखी बांधना अशुभ है?
पंचक का नाम सुनकर कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जा सकते। लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचक में राखी बांधने की मनाही नहीं है। इस दौरान पूजा-पाठ, मंत्र जाप, ध्यान, दान और अन्य धार्मिक कार्य किए जा सकते हैं। इसलिए पंचक के बीच पड़ने वाले रक्षाबंधन को लेकर बहुत अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं में बुधवार या गुरुवार से शुरू होने वाले पंचक को दोषरहित भी माना जाता है। ऐसे में इस बार पंचक को लेकर रक्षाबंधन पर कोई बड़ी बाधा नहीं मानी जा रही है।

विज्ञापन

5 of 6
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

28 अगस्त को कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण?
28 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण सुबह 6:53 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारतीय समयानुसार इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसका अर्थ है कि ग्रहण के कारण रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने पर कोई विशेष रोक नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त - फोटो : Adobe stock

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक का समय शुभ बताया गया है। इस दौरान पूर्णिमा तिथि रहेगी और भद्रा भी समाप्त हो चुकी होगी। यानी बहनों के पास राखी बांधने के लिए करीब 3 घंटे 51 मिनट का शुभ समय रहेगा।

  • राखी बांधने का शुभ मुहूर्त: सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक
  • राहुकाल: सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक
ऐसे में अगर आप रक्षाबंधन पर पंचक, ग्रहण या राहुकाल को लेकर किसी तरह की दुविधा से बचना चाहते हैं, तो सुबह 9:48 बजे से पहले राखी बांधना बेहतर रहेगा। पंचक के बावजूद रक्षाबंधन पर राखी बांधने की मनाही नहीं बताई गई है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें