फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Aarti Thali: रक्षाबंधन पर इस तरह तैयार करें आरती की थाली, इन चीजों को रखना न भूलें

Thu, 23 Jun 2022 10:03 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
रक्षाबंधन पर इस तरह तैयार करें आरती की थाली - फोटो : iStock
Raksha Bandhan 2022 Aarti Thali: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस साल 11 अगस्त को है। हर भाई-बहन को राखी के त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। निस्वार्थ प्रेम से भरा हुआ ये दिन भाई बहनों के लिए विशेष दिन होता है। यही वो त्योहार होता है, जो भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है, भाई बहन के प्यार को और मजबूत बनाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, उनकी लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना करती हैं, तो वहीं भाई हमेशा बहन की रक्षा का वचन देता है। रक्षा बंधन के दिन बहन सुबह पूजा की थाली को सजाती हैं और भाई की आरती उतारती हैं। राखी की थाली को बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार यदि बहन राखी की थाल सही तरीके से सजाकर तब राखी बांधते है, तो उनके भाई की आयु दीर्घ होने के साथ-साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं रक्षाबंधन पर आरती को किस तरह तैयार करना चाहिए और थाली में किन-किन चीजों को शामिल किया जाता है.... 
विज्ञापन

2 of 7
रक्षाबंधन पर इस तरह तैयार करें आरती की थाली - फोटो : iStock
रक्षाबंधन पर इस तरह सजाएं आरती की थाली
राखी 
रक्षाबंधन पर आरती की थाली सजाते समय राखी रखना न भूलें। मान्यताओं के अनुसार भाई की कलाई में राखी बांधने से बुरी शक्तियां नष्ट होती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
रक्षाबंधन पर इस तरह तैयार करें आरती की थाली - फोटो : Pixabay
चंदन
हिंदू धर्म में चंदन बेहद पवित्र माना जाता है। प्रत्येक शुभ काम के लिए चंदन का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन राखी की थाली को सजाते वक्त उसमें चंदन रखें। चंदन से तिलक करने से आपके भाई दीर्घायु हो सकते हैं और उन्हें कई तरह की ग्रहों से छुटकारा मिल सकता है।

4 of 7
रक्षाबंधन पर इस तरह तैयार करें आरती की थाली - फोटो : iStock
अक्षत और दही
शास्त्रों के अनुसार, चावल का तिलक नकारात्मक शक्तियों को खत्म करता है। ऐसे में यदि आप राखी के दिन अपने भाई के माथे पर रोली, अक्षत के साथ दही मिलाकर तिलक करें। इससे उनका जीवन खुशियों से भर सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
रक्षाबंधन पर इस तरह तैयार करें आरती की थाली - फोटो : iStock
दीपक
आरती की थाली दीपक के बिना अधूरी मानी जाती है। हिंदू धर्म में शुभ अवसरों पर घर में दीपक जरूर जलाई जाती है। दीपक प्रकाश को फैलाता है। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहने अक्सर दीपक जलाकर भाई की आरती उतारती हैं। इस दिन थाल में दीपक जलाने से भाई बहन का प्रेम पूरी तरह पवित्र बना रह सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
रक्षाबंधन पर इस तरह तैयार करें आरती की थाली - फोटो : iStock
मिठाई
हर खुशी के अवसर पर मिठाई खाई और खिलाई जाती है। ऐसे में राखी के शुभ अवसर पर बहन की थाली में मिठाई न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भाई का मुंह मीठा कराने से रिश्ते में मिठास बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रक्षाबंधन पर इस तरह तैयार करें आरती की थाली - फोटो : iStock
इस विधि से बांधें राखी 
राखी बांधते समय भाई का मुख पूरब दिशा में और बहन का पश्चिम दिशा में होना चाहिए। सबसे पहले बहनें अपने भाई को रोली, अक्षत का टीका लगाएं, आरती उतारें, उसके बाद मिष्ठान खिलाकर भाई की दाहिने कलाई पर राखी बांधें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें