जय पार्वती व्रत का महत्व
- फोटो : google
जय पार्वती व्रत का महत्व
जया पार्वती व्रत को विजया व्रत भी कहते हैं। यह व्रत मुख्य रूप से गुजरात में मनाया जाता है। जया पार्वती का व्रत विवाहित और कुंवारी कन्याएं रखती हैं। जया पार्वती व्रत में माता पार्वती और शिव की पूजा की जाती है। यह व्रत बहुत ही कठिन होता है और लगातार पांच दिनों तक चलता है। सभी विवाहित महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जया पार्वती व्रत करती हैं, और कुंवारी कन्या अच्छे वर की प्राप्ति के लिए पूरी श्रद्धा के साथ जया पार्वती व्रत को करती हैं।