Raksha Bandhan 2020: रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। यह त्योहार 3 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। राखी के इस त्योहार में जहां बहन अपने भाई को रक्षासूत्र बांधकर उसके सुखी जीवन की कामना करती हैं। तो वहीं भाई अपनी बहन को इस अवसर पर कठिन परिस्थिति में उसका साथ देने का वादा करता है। इसके साथ ही वह बहन को प्यारा-सा तोहफा देता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि बहनों को भाई उनकी राशि के अनुसार गिप्ट देते हैं तो वह बेहद लाभकारी और शुभ होता है। इस बार बहन की राशि के अनुसार दें ये गिफ्ट....