एक सौ आठ बार परिक्रमा
- फोटो : freepik
एक सौ आठ बार परिक्रमा
सोमवती अमावस्या को (जिस अमावस्या को सोमवार हो) पीपल के पेड़ के पास जाएं। उस पीपल के पेड़ को एक जनेऊ प्रदान करें और एक जनेऊ भगवान विष्णु के नाम का उसी पीपल को प्रदान करें। पीपल के पेड़ की और भगवान विष्णु की प्रार्थना करें और उस पीपल के पेड़ की एक सौ आठ बार परिक्रमा करें।
हर परिक्रमा के बाद यथासंभव एक मिठाई पीपल को अर्पित करते जाएं। परिक्रमा करते समय 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करते रहें। परिक्रमा पूरी करने के बाद फिर से पीपल के पेड़ और भगवान विष्णु से प्रार्थना करें। जो भी जाने-अनजाने अपराध हुए हैं, उनके लिए उनसे क्षमा मांगें। सोमवती अमावस्या की पूजा से बहुत जल्दी उत्तम फलों की प्राप्ति होने लगती है।
पं. निश्चल शास्त्री
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।