फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masik Kalashtami 2022: पौष मासिक कालाष्टमी आज, इस विधि से करें बाबा काल भैरव की पूजा

Fri, 16 Dec 2022 11:54 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस विधि से करें बाबा काल भैरव की पूजा - फोटो : अमर उजाला
Masik Kalashtami 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी व्रत रखा जाता है। इस बार पौष माह की कालाष्टमी का व्रत आज यानी 16 दिसंबर को किया जा रहा है। कालाष्टमी के दिन काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव की पूजा का विधान है। बाबा काल भैरव शिव जी के रौद्र माने जाते हैं। कालाष्टमी के दिन व्रत और विधि-विधान से पूजा करने से जीवन से दुख, दरिद्रता और परेशानी दूर हो जाती है। इस दिन शिवालयों और मठों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें भगवान शिव के रूप में काल भैरव का आह्वान किया जाता है। तो चलिए जानते हैं आज बाबा काल भैरव की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कब है...

 
विज्ञापन

2 of 5
इस विधि से करें बाबा काल भैरव की पूजा - फोटो : Social Media
पौष मासिक कालाष्टमी 2022 तिथि
पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आज यानी 16 दिसंबर की रात 01 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर 17 दिसंबर को प्रातः 03 बजकर 02 मिनट रहेगी। ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार मासिक कालाष्टमी का व्रत आज यानी 16 दिसंबर को किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
इस विधि से करें बाबा काल भैरव की पूजा - फोटो : Facebook
पूजा मुहूर्त
आज कालाष्टमी व्रत की पूजा का निशिता मुहूर्त रात में 11 बजकर 50 मिनट से देर रात 12 बजकर 44 मिनट तक है। वहीं प्रीति योग आज सुबह 07 बजकर 47 मिनट तक और आयुष्मान योग सुबह 07 बजकर 47 मिनट से पूर्ण रात्रि तक है।

4 of 5
इस विधि से करें बाबा काल भैरव की पूजा - फोटो : Facebook
कालाष्टमी की पूजन विधि
  • कालाष्टमी की पूजा के लिए सबसे पहले शुभ मुहूर्त में पूजा स्थल को साफ करें और काल भैरव की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
  • इसके बाद घर में गंगाजल छिड़कें और उन्हें फूल अर्पित करें।  
  • अब काल भैरव को धूप, दीप से पूजन कर नारियल, इमरती, पान, मदिरा का भोग लगाएं।  
  • इसके बाद काल भैरव के समक्ष चौमुखी दीपक जलाएं।
  • पूजा के दौरान भैरव चालीसा और मंत्रों का पाठ करें।
  • पूजा के अंत में आरती करें और काल भैरव का आशीर्वाद प्राप्त करें।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस विधि से करें बाबा काल भैरव की पूजा - फोटो : Facebook
मासिक कालाष्टमी व्रत का महत्व
धार्मिक मान्यता है कि कालाष्टमी के दिन व्रत रखकर बाबा काल भैरव की पूजा करने से सभी तरह के भय से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही बाबा भैरव भगवान की कृपा से शत्रुओं से छुटकारा भी मिल जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें