यह पांच हिस्सों में भोजन अर्पित करने की एक पवित्र परंपरा है।
- फोटो : Amar Ujala
पञ्चबलि श्राद्ध क्या है
धार्मिक मान्यता के अनुसार पितृपक्ष में हमारे पूर्वज धरती पर पशु-पक्षियों के रूप में आते हैं और परिवार द्वारा किए गए श्राद्ध में अर्पित भोजन को इन्हीं रूपों में स्वीकार करते हैं। जब श्राद्ध के भोजन की तैयारी होती है, तो उसमें से एक खास हिस्सा पितरों के लिए अलग रखा जाता है। इस भोजन को पांच भागों में बांटकर गाय, कुत्ता, चींटी, कौवा और देवताओं को समर्पित किया जाता है। इस प्रक्रिया को पंचबलि कर्म या पंचबलि श्राद्ध कहा जाता है।
यहां “बलि” का अर्थ किसी जीव की बलि नहीं है, बल्कि यह पांच हिस्सों में भोजन अर्पित करने की एक पवित्र परंपरा है। इस पंचबलि के माध्यम से पितरों की आत्मा तृप्त होती है और वे प्रसन्न होकर अपने परिवार को आशीर्वाद देते हैं। इसलिए यह कर्म पितृ पक्ष के अनिवार्य धार्मिक कृत्यों में शामिल है।