प्रदोष व्रत में ऐसे करें शिवजी की पूजा
- फोटो : adobe stock
प्रदोष व्रत में ऐसे करें शिवजी की पूजा
प्रदोष व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें। इसके बाद शिवलिंग का पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक करें। पंचामृत में दूध, दही, घी और शहद का प्रयोग किया जा सकता है।
अभिषेक के बाद भगवान शिव को 11 या 21 बेलपत्र अर्पित करें। इसके साथ धतूरा, आक के फूल, फल, सुपारी, लौंग, इलायची, फूल, धूप, दीप, चंदन और अक्षत आदि पूजा सामग्री चढ़ाएं। महादेव को शक्कर और घी से तैयार मिठाई का भोग भी लगाया जा सकता है।