फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 27 फरवरी: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 26 Feb 2021 06:35 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है। आपकी मनमर्जी आज आपको मंहगी पड़ सकती है। ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। परिवार के सदस्यों से सामंजस्य बनाकर चलें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक -10
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
आज पैसा आएगा परन्तु टिक नहीं पाएगा। पति-पत्नी के बीच मतभेद समाप्त हो सकता है। आप मेहनत खूब करेंगे लेकिन आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त नही होगा।
शुभ अंक- 24
शुभ रंग- जामुनी

4 of 10
number
अंक - 3
नई नौकरी का आवेदन दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा हो सकता है। आज के दिन आप व्यापार में कठिन फैसले लेंगे जिनका परिणाम आगे चलकर अच्छा रहेगा।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
सरकारी नौकरी या होटल में कार्य करने वाले जातकों को नया ऑर्डर मिल सकता है। आज आप पार्टियों एवं समारोहों में भाग लेंगे। जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पति-पत्नी में खर्चों को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
शुभ अंक- 41
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
वित्तीय मामलों में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रेम के लिए बेहतर दिन है। घर परिवार पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा। हिम्मत और लगन से काम को अंजाम देने की कोशिश में रहेंगे।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
व्यापार और नौकरी में तरक्की हो सकती है। चतुर व्यक्ति आपकी बुद्धिमता की परीक्षा ले सकते है। आपकी चिंता कम होंगी और खासकर बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। लक्ष्मी का आगमन आपके घर में खुशियां लाएगा।  
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – काला

8 of 10
number
अंक - 7
जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेगी। साहित्य से जुड़े लोग ज्ञानार्जन के लिए यात्रा पर जा सकते है। आप अपना कीमती समय व्यर्थ के कामों में नष्ट न करें। यात्राओं में व्यस्त रहने की वजह से परिवार में दूरियां बढ़ेंगी।
शुभ अंक- 42
शुभ रंग – नीला

9 of 10
number
अंक – 8
आज के दिन आपके लिए धन प्राप्ति का दिन है। परिवार के साथ शाम को घूमने के लिए समय निकाले। प्रियजन के प्रति आपके मन में जो गलतफहमी थी वह आज दूर हो जाएगी। 
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
नौकरी में तरक्की हो सकती है। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। संपत्ति में निवेश आर्थिक मामलों में स्थिति आप के पक्ष में रहेगी।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें