फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 25 फरवरी: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 25 Feb 2021 07:11 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आज परिवार के साथ छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आज का दिन उचित है। नई नीतियां आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगी। विवाह के रिश्ते के लिए आज का दिन उत्तम है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
आज आपको ध्यानपूर्वक काम करने की जरूरत है। आज आपका मन विचलित रहेगा। शिक्षा में रूकावट आ सकती है। जिस कारण परिवार में अशांति आ सकती है। ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- क्रीम

4 of 10
number
अंक - 3
आज आप चर्चा में रहेगें। कोर्ट से संबंधित मामले एवं सरकारी कार्यों में विजय प्राप्त होगी। आज आपका मन सातवें आसमान पर है। प्रियजन से जो उम्मीदें लगाकर बैठे हो वह आज पूरी हो सकती। विदेश यात्रा पर जाने और नए संबंध बनाने के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
कार्य की अधिकता के कारण आज मौज–मस्ती नहीं कर पाएंगें। प्रेमी के साथ डेट का प्रोग्राम बन सकता है। आपके अटके कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। संपत्ति से संबंधित मामलों में जिम्मेदारी से काम लें। ध्यान रखें रिश्तों में समस्याएं  हो सकती हैं।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
अगर आप मित्र या प्रेमी की तलाश कर रहे हैं तो तलाश पूरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होंगे। सरकारी नौकरी वालों का ट्रांसफर हो सकता है। यह परिवर्तन आपको बेहतरी की ओर ले जाएगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
जीवनसाथी का साथ आपके सौभाग्य में वृद्धि करेगा। वाहन या घर खरीदने के लिए आज का दिन उचित है। आज का दिन आपके लिए उल्लास भरा रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते है। आज आप रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – गुलाबी

8 of 10
number
अंक - 7
वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी समस्याएं आएंगी लेकिन आप समझदारी और चतुरता से उन्हें संभाल लेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। बच्चों की तरफ से परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक 8
शुभ रंग – ग्रे

9 of 10
number
अंक – 8
आज परिजनों या पत्नी से मतभेद हो सकता है। परन्तु करियर एवं व्यक्तिगत जीवन में अहम को न आने दें। दिन की शुरुआत में पारिवारिक मामले आपको बेचैन करेंगे। परिवार का कोई व्यक्ति झुकना नहीं चाहेगा।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
भावनात्मक एवं पारिवारिक संबंधों का ध्यान रखें। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। अगर आज कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई जल्द हो जाएगी। प्रेम संबंध में आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – नांरगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें