Ank Jyotish Numerology Predictions 17 December 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
मूलांक - 1
कार्यक्षेत्र की दृष्टि से दिन सामान्य बीतेगा। आज घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आज आप अपने दोस्तों या प्रेमी के साथ ज्यादा व्यस्त रहेंगे। किसी समस्या को लेकर मन में चिंता रहेगी।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग - सुनहला
विज्ञापन
3 of 10
number
मूलांक - 2
आज आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। आप मुखर होकर अपनी बात कहेंगे। किसी गलत कार्य में न पड़ें। संतान पक्ष के फैसले आपको परेशान करेंगे। पेट खराब हो सकता है। भोजन संयम से करें।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - ग्रे
4 of 10
number
मूलांक - 3
अपने कार्य को लेकर मन में चिंता का भाव रहेगा। इस वजह से आज आपका काम अधूरा भी छूट सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। शादीशुदा जीवन में तनाव रहेगा।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग - पिंक
विज्ञापन
5 of 10
number
मूलांक - 4
आयात-निर्यात से जुड़े व्यापार के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। व्यापार में धन के मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा मुनाफे की जगह घटा हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपसे कुछ मांग सकता है।
शुभ अंक - 25
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन
6 of 10
number
मूलांक - 5
पारिवारिक जीवन में क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। समस्याओं का समाधान करने में आप सफल रहेंगे। नौकरी में विश्वासघात हो सकता है। इन सबके बावजूद प्रेम-संबंधों में मिठास रहेगी।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
7 of 10
number
मूलांक - 6
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। निवेश से भविष्य में फायदा हो सकता है। आज आप ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपके प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपका जीवन साथी आपसे नाराज हो सकता है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - फिरोजी
8 of 10
number
मूलांक - 7
पारिवारिक जीवन में क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं। सामाजिक एवं व्यवहारिक तौर पर आपको नई जानकारियां प्राप्त होंगी। यात्रा में नुकसान हो सकता है। इसका खास ख्याल रखें।
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - ग्रीन
9 of 10
number
मूलांक - 8
कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। अपने विचार एवं व्यवहार को स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी ईमानदारी और क्षमताओं को आज सराहेंगे। अपने पुराने दोस्त के साथ जीवन की यादों को तरोताजा कर सकते हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- अल्ट्रा ग्रीन
मूलांक - 9
आज काम में मन नहीं लगेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी अपने से आपको कोई बढ़िया तोहफा मिल सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिन मधुर है।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - ग्रीन