फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 12 फरवरी: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 12 Feb 2021 12:44 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number

अंक- 1
दिन भर उत्साह बना रहेगा। यात्रा हो सकती है और खर्च भी बढेंगे। नए कार्यों को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। पेट की तकलीफ हो सकती है। प्रेमी के साथ रोमांस का भरपूर आनंद उठाएंगे।
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- मेजन्टा

विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं रहेगी। परिवार में सम्बन्धों को मजबूत करने में समय लगाएंगे। सामाजिक जन सम्पर्क कायम रखेंगे। आप अपने प्रिय को उपहार गिफ्ट कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत करने की आवश्यकता है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग- वायलेट 

4 of 10
number
अंक- 3
परिवार में प्रेमभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य का चेकअप समय-समय पर करवाते रहें। अगर यात्रा कर रहे हैं तो वाहन सावधानी से चलाएं। अधिकारी व सहयोगी आपसे संतुष्ट रहेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हल्का हरा
विज्ञापन

5 of 10
number

अंक - 4
आपके सहकर्मी आपका साथ देंगे। यात्रा करते समय वाहन सावधानीपूर्वक ड्राईव करें। पारिवारिक अशांति के कारण मन विचलित रहेगा। नए मित्रों का चयन सोच-समझकर करें। कुछ मित्रों की वजह से बदनामी झेलनी पड़ सकती है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग- भूरा 

विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। आप निजी सम्बन्धों में किसी पर भरोसा और विश्वास न करें। गैस, एसीडिटी आदि की समस्या हो सकती है। व्यापार व कारोबार में विस्तार की आप योजना आप बना सकते हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

7 of 10
number

अंक- 6
आज का दिन आपके लिये नए अवसर लाया है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी के प्रेम-संबंधो में मिठास आएगी।  आज पराक्रम और उत्साह महसूस करेंगे। दूसरों से सम्पर्क कायम रखने के लिये नेटवर्किंग का सहारा लें।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग- लाल

8 of 10
number
अंक- 7
कला, विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े व्यक्तियों को सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार में संतान के द्वारा खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आप मौज-मस्ती में दिन व्यतीत करेंगे। कठिन से कठिन निर्णय आप आसानी से ले सकते हैं। अपने नजदीकी लोगों से मधुर सम्बन्ध रखेंगे।
शुभ अंक- 24 
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
number
अंक - 8
आज आपको बैंक से लोन मिलने की संभावना है। काम की अधिकता के कारण थकावट महसूस कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। व्यापारिक कार्य का विस्तार करने के लिये अच्छा दिन है। संघर्ष रहेगा, कार्य को सुचारू रूप से व्यवस्थित करें।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
आप यात्रा कर सकते  लेकिन यात्रा ज्यादा फलदायी नहीं होगी। कार्यों को पूरा करने का तनाव बेहतर हो सकता है। आपके वित्तीय कार्यों जैसे बैंक या पेंशन से सम्बन्धित अवरोध आ सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें