फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 11 फरवरी: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 11 Feb 2021 07:02 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1
आपको अधिक मात्रा में लाभ हो सकता है। आर्थिक रूप से आप संपन्न रहेंगे। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। संतान की शिक्षा व करियर पर धन खर्च हो सकता है। व्यापार व कारोबार से जुड़ी हुई परेशानी या समस्या समाप्त हो सकती है।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
आज आप अपने काम को आनन्द, उत्साह व जोश से निपटाएंगे। परेशान लोगों की मदद करेंगे। आप सामाजिक विचारधारा के लोगों के साथ भेंट मुलाकात करेंगे। पिछली समस्याओं से आगे निकल सकते हैं।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- वायलेट

4 of 10
number
अंक- 3
आज आपकी व्यापारिक परेशानी बढ़ सकती है, जिसमें आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। दोपहर के बाद का समय खास रह सकता है, जो आपके मन को खुशियां प्रदान करेगा। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- मेजन्टा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
आज जीवनसाथी से या परिवार में झगड़े की स्थिति बन सकती है। शाम को एन्जॉय करेंगे और शांतिप्रद ढ़ंग से अपने कार्य को पूर्ण करेंगे। कुछ नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
समाज में यश की प्राप्ति होगी। शत्रु पक्ष से आप चिंतित रह सकते हैं। शाम तक शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। अपना जीवन शानदार तरीके से व्यतीत करेंगे। परिवार एवं संतान से खुशी प्राप्त होगी।
शुभ अंक- 23 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
सकारात्मक सोच, परिश्रम और मेहनत रंग लाएगी। जो भी कार्य आज आप शुरूआत करेंगे पूर्ण होने की संभावना है। जीवनसाथी से चली आ रही गलतफहमियां समाप्त हो सकती हैं। 
शुभ अंक- 22 
शुभ रंग- लेमन

8 of 10
number
अंक- 7
विद्यार्थियों को वीजा पासपोर्ट आदि की समस्या आ सकती है। व्यापार व कामकाज को लेकर आप यात्राएं करेंगे। करियर में नई संभावनाओं को तलाशने के लिये यात्रा करेंगे।
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- भूरा

9 of 10
number
अंक- 8
मन में धार्मिक उत्साह व जोश रहेगा। किसी निकट रिश्तेदार से दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। बच्चों से संबंधित कोई चिंता रहेगी। आपके ऊपर कार्य का भार अधिक रहेगा।  
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
आज आप बुद्धिमता से धन एवं सुख साधनों को प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे। नजदीक की यात्रा कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा महसूस करेंगे। आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 20 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें