फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2026: साल के पहले दिन घर लेकर आएं ये चीजें, पूरे वर्ष रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

Wed, 17 Dec 2025 01:06 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Year 2026: नए वर्ष के पहले दिन कुछ शुभ वस्तुओं को घर लाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पूरे वर्ष बरकत बनी रहती है। 
 
विज्ञापन
1 of 6
New Year 2026 - फोटो : अमर उजाला
New Year 2026: जल्द ही नए साल की शुरुआत होने वाली है। वर्ष का आरंभ खुशियों और सकारात्मकता से भरपूर हो, इसके लिए लोग साल के पहले दिन विशेष खरीदारी करते हैं। मान्यता है कि, नए वर्ष के पहले दिन कुछ शुभ वस्तुओं को घर लाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पूरे वर्ष बरकत बनी रहती है। इस बार 2026 की शुरुआत प्रदोष व्रत के शुभ संयोग के साथ होने जा रही है। वर्ष का पहला दिन ही महाकाल और सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु को समर्पित है। साथ ही 1 जनवरी को रोहिणी नक्षत्र और रवि योग का विशेष संयोग भी बन रहा है, जो इस दिन के महत्व को और भी बढ़ा देता है। ऐसे में इस खास अवसर पर कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा प्राप्त होने लगती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
New Year 2026 - फोटो : adobe stock
  • नए साल से पहले गोमती चक्र लाना शुभ रहेगा। दरअसल, यह धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक होता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर शुभ प्रभाव पड़ता है और कर्ज जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती हैं। आप साल के पहले दिन 11 गोमती चक्रों को लेकर आएं और उसके एक पीले कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख दें।
विज्ञापन

3 of 6
New Year 2026 - फोटो : adobe stock
  • नए साल पर घर में धातु का कछुआ लेकर आना बेहद शुभ होता है। इसे सुख-समृद्धि, आर्थिक लाभ और बरकत का प्रतीक होता है। मान्यता है कि, इसको घर पर रखने से कर्ज जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं और व्यक्ति को ऐश्वर्य मिलता है।

4 of 6
New Year 2026 - फोटो : adobe stock
  • हिंदू धर्म में मोर पंख को बेहद शुभ माना जाता है। यह सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक है। घर में इसे रखने पर सभी तरह की बुरी शक्तियों से छुटकारा मिलता है। इसलिए नए साल में मोर पंख को खरीदना शुभ होता है। इससे पूरे साल जीवने में देवी लक्ष्मी और कृष्ण जी की कृपा बनी रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
New Year 2026 - फोटो : Adobe Stock
  • साल 2026 के पहले दिन घर में तुलसी का पौधा लाना बेहद लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि, यह माता लक्ष्मी का प्रतीक है और इसके घर में होने पर देवी का वास भी उस स्थान पर बना रहता है। साथ ही तुलसी का पौधा घर में बरकत, खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
New Year 2026 - फोटो : adobe stock
  • हिंदू धर्म में शंख को पवित्रता और विष्णु जी का प्रतीक माना जाता है। अक्सर नए काम की शुरुआत से पहले शंख बजाया जाता है। इसलिए नए साल की शुरुआत हमेशा शंख के साथ करनी चाहिए। यह बेहद शुभ होता है और इससे पूरे वर्ष शुभता बनी रहती हैं।



Lucky Rashifal 2026: कन्या समेत इन राशियों के लिए खुशियों से भरा रहेगा 2026, नई नौकरी से लेकर धन लाभ के बनेंगे योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें