फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2019 : इन 7 चीजों से कभी भी नहीं करनी चाहिए शिवलिंग की पूजा, जानिए क्यों ?

Fri, 22 Feb 2019 12:27 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष को पड़ने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहते हैं। भगवान शिव की साधना के लिए यह बहुत उत्तम दिन होता है। इस दिन भगवान शिव की साधना-आराधना करने से जीवन और ग्रहों से संबंधी तमाम दोषों का निवारण होता है। महाशिवरात्रि के दिन भक्तगण शिवजी को खुश करने के लिए शिवलिंग पर कई चीजें अर्पित करते हैं, लेकिन कई बार भूलवश ऐसी चीजें भी चढ़ाने लगते हैं, जिसे शास्त्रों में वर्जित माना जाता है।

भगवान शिव को समर्पित पावन रात्रि अर्थात् महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा करवाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.amarujala.com/services/pujas
विज्ञापन

2 of 7
शिव उपासना में न करें शंख का इस्तेमाल
शिव उपासना में शंख का इस्तेमाल वर्जित माना जाता है। दरअसल भगवान शिव ने शंखचूड़ नाम के असुर का वध किया था, जो भगवान विष्णु का भक्त था। शंख को उसी असुर का प्रतीक माना जाता है। इसलिए शिवजी की पूजा में कभी भी शंख नहीं बजाना चाहिए। 

भगवान शिव को समर्पित पावन रात्रि अर्थात् महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा करवाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
https://www.amarujala.com/services/pujas
विज्ञापन

3 of 7
शिवलिंग पर न चढ़ाएं तुलसीदल
तुलसी को हिन्दू धर्म में विशेष महत्व होता है और सभी शुभ कार्यों में इसका प्रयोग होता है, लेकिन तुलसी को भगवान शिव पर चढ़ाना मना है। भूलवश लोग भोलेनाथ की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल करते हैं जिस वजह से उनकी पूजा पूर्ण नहीं होती।

4 of 7
शिवलिंग पर तिल न करें अर्पित
तिल को शिवलिंग में चढ़ाना वर्जित माना जाता है क्योंकि यह भगवान विष्णु के मैल से उत्पन्न हुआ माना जाता है इसलिए इसे भगवान शिव को नहीं अर्पित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
शिवलिंग पर टूटा हुआ चावल न छिड़कें
भगवान शिव को अक्षत यानी साबूत चावल अर्पित किए जाने के बारे में शास्त्रों में लिखा है। टूटा हुआ चावल अपूर्ण और अशुद्ध होता है इसलिए यह शिव जी को नही चढ़ता।

भगवान शिव को समर्पित पावन रात्रि अर्थात् महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा करवाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
https://www.amarujala.com/services/pujas
विज्ञापन

6 of 7
कुमकुम या सिंदूर है वर्जित
कुमकुम सौभाग्य का प्रतीक होता है जबकि भगवान शिव वैरागी हैं इसलिए शिव जी को कुमकुम नहीं चढ़ना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर हल्दी भी न चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नारियल का इस्तेमाल न करें
कभी भी शिवलिंग पर नारियल के पानी से अभिषेक नहीं करना चाहिए। नारियल देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है जिनका संबंध भगवान विष्णु से है इसलिए शिव जी को नहीं चढ़ता।

भगवान शिव को समर्पित पावन रात्रि अर्थात् महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा करवाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
https://www.amarujala.com/services/pujas
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें