हिंदू धर्म में नवरात्रि का एक विशेष महत्व है। इस दौरान माता के 9 रूपों की श्रद्धा पूर्वक ढंग से पूजा की जाती है। मान्यता है कि अगर इस बीच माता के सभी 9 रूपों की पूजा की जाए, तो देवी मां प्रसन्न हो जाती हैं और भक्तों के ऊपर अपनी विशेष कृपा दृष्टि बरसाती हैं। इस महीने में मां की पूजा और व्रत करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है। घर के भीतर से सभी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। मान्यता कहती है कि नवरात्रि के दौरान घर में जल रही माता की अखण्ड ज्योति से घर का माहौल काफी शांत और भक्तिमय हो जाता है। हमारे हिंदू धर्मग्रंथों में नवरात्रि पूजन के दौरान कई विशेष नियमों का उल्लेख किया गया है, जिनका ध्यान इस दौरान जरूर रखना चाहिए। अगर इन विशेष नियमों का पालन नहीं किया जाता, तो मां क्रोधित हो जाती हैं। ऐसे में घर के भीतर कई दिक्कतें आ सकती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में, जिनका नवरात्रि के दौरान विशेष ध्यान रखना चाहिए।