Nautapa and Sun Connection: 25 मई 2022 से नौतपा आरंभ होने जा रहा है। प्रत्येक वर्ष रोहिणी नक्षत्र में नौतपा आरंभ होता है। नौतपा का सीधा संबंध ग्रहों के अधिपति सूर्य देव से है। ज्येष्ठ माह के रोहिणी नक्षत्र में नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है और 9 दिनों तक रहेगा। वैज्ञानिक दृष्टि से नौतपा में खास सतर्क रहने की आवश्यक है। नौतपा के दौरान सूर्य की तपिश की वजह से भीषण गर्मी पड़ती है। वैज्ञानिक मान्यता के अनुसार जब सूर्य की किरणें पृथ्वी पर पड़ती हैं और वातावरण गर्म हो जाता है, जिससे आंधी और तुफान की स्थिति बन जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह और नक्षत्र की यह स्थिति अमंगल और अशुभता का संकेत देती है। ज्योतिष शास्त्र में इस दौरान कई कार्य करने की मनाही है। इसलिए इन दिनों में कुछ भी नया कार्य नहीं करने चाहिए, क्योंकि नौतपा के दिनों में किसी भी कार्य में सफलता मिलने की संभावना कम हो जाती है। आइए जानते हैं कौन से कार्य को नौतपा के दिनों में नहीं करना चाहिए।