फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish Upay: धन प्राप्ति और कारोबार में वृद्धि के लिए करें ये अचूक उपाय, हमेशा धन-धान्य से भरा रहेगा घर

Fri, 13 May 2022 04:17 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
धन प्राप्ति और कारोबार में वृद्धि के लिए करें ये अचूक उपाय - फोटो : iStock
Jyotish Upay: हर कोई चाहता है कि उसका जीवन धन-धान्य से भरा रहे। इसके लिए तमाम तरह के प्रयास भी  करते रहते हैं, लेकिन कई बार तमाम प्रयासों के बाद भी हमारे घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है। अचानक से कारोबार में घाटे की स्थिति बनने लगती है। इन सब परिस्थितियों को सही करने के लिए लाल किताब में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से आप अपने व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं। साथ ही धन संबंधित समस्याओं से भी निजात पा सकते हैं। लाल किताब में बताए गए उपाय बहुत ही अचूक माने जाते हैं। लेकिन इन उपायों को करते समय नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। लाल किताब के उपायों को करते समय मन में दृढ़ विश्वास रखें और किसी भी उपाय को बीच में न छोड़े। एक बात का ध्यान रखें कि लाल किताब के उपाय को करते समय किसी भी तामसिक पदार्थों और नशीली चीजों से दूरी बनाकर रखें। तो चलिए जानते हैं धन प्राप्ति और कारोबार में तरक्की के लिए क्या उपाय कर सकते हैं....  
विज्ञापन

2 of 6
धन प्राप्ति और कारोबार में वृद्धि के लिए करें ये अचूक उपाय - फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार, प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें शुद्ध केसर का तिलक लगाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही आपकी धन से संबंधी समस्याएं दूर होती हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।
विज्ञापन

3 of 6
धन प्राप्ति और कारोबार में वृद्धि के लिए करें ये अचूक उपाय - फोटो : istock
यदि आप कोई व्यापार कर रहे हैं, लेकिन उसमें परेशानियां आने के कारण आपको अपना कारोबार बार-बार बदलना पड़ता है, तो हर गुरुवार को शिव मंदिर में जाकर शिवजी को पीले पुष्प और पीला चंदन अर्पित करें। पुजारी के पैर छूकर आशीर्वाद लें। ये उपाय नियमित रूप से करते रहें जरूर लाभ मिलेगा।  

4 of 6
धन प्राप्ति और कारोबार में वृद्धि के लिए करें ये अचूक उपाय - फोटो : iStock
यदि आपका पैसा काफी दिनों से कहीं फंसा हुआ है तो प्रातः जल्दी उठकर स्नानादि करके एक पात्र में जल भरें, उसमें लाल मिर्च के 11 बीज डालें और सूर्य देव को अर्पित कर दें। सूर्य भगवान के समक्ष ''ओम आदित्याय नमः'' का जाप करें। ये उपाय आपको प्रतिदिन बिना नियम तोड़े करना है।
विज्ञापन

5 of 6
धन प्राप्ति और कारोबार में वृद्धि के लिए करें ये अचूक उपाय - फोटो : SELFट
साथ ही यदि अगर आपके घर में पैसे नहीं टिकते हैं या फिर आय से ज्यादा व्यय होता है, तो गुड़ से अपने घर पर ही कोई मिष्ठान बनाकर अपने इष्ट को अर्पित करें। इसके बाद प्रसाद को गरीबों में वितरित कर दें। जल्द लाभ देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धन प्राप्ति और कारोबार में वृद्धि के लिए करें ये अचूक उपाय - फोटो : iStock
अगर लगातार आपके व्यापार में गिरावट आ रही है, तो  प्रत्येक बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे वस्त्र और हरी चूड़ियां दान में दें। साथ ही उनका आशीर्वाद भी लें। ये उपाय व्यापार वृद्धि और आर्थिक परेशानियों से निजात पाने के लिए बहुत अचूक माना जाता है।  

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें