फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narasimha Jayanti 2022: नरसिंह जयंती के दिन करें ये अनुष्ठान, कष्टों और शत्रुओं का होगा सर्वनाश

Mon, 09 May 2022 01:05 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नरसिंह जयंती के दिन करें ये अनुष्ठान - फोटो : Instagram- @the_hindu_icon
Narasimha Jayanti 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, नरसिंह जयंती वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु ने नरसिंह के रूप में अवतार लिया था और इस संसार में धर्म की स्थापना के लिए हिरण्यकश्यप का वध किया था। इस साल नरसिंह जयंती 14 मई 2022 को मनाई जाएगी। पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ नरसिंह जयंती मनाई जाती है। नरसिंह अवतार में भगवान विष्णु आधे शेर और आधे मानव के रूप में अवतार लिया था। नरसिंह अवतार में उनका चेहरा और पंजे सिंह की तरह थे और शरीर का बाकी हिस्सा मानव की तरह था। भगवान नरसिंह का संबंध हमेशा से ही शक्ति और विजय से रहा है। नरसिंह जयंती के लिए जो भी जातक भगवान नरसिम्हा की पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं, उन्हें भगवान का आशीर्वाद मिलता है। धर्म शास्त्र में भी इस दिन का खासा महत्व बताया गया है। मान्यता के अनुसार, इस दिन किया गया अनुष्ठान व्यक्ति को हजार यज्ञों के बराबर का फल देता है। साथ ही इन अनुष्ठानों के प्रभाव से सभी कष्टों और शत्रुओं का सर्वनाश हो जाता है। ऐसे में चलिए आज जानते हैं नरसिंह जयंती पर अनुष्ठान की विधि और उसका महत्व....  
विज्ञापन

2 of 6
नरसिंह जयंती के दिन करें ये अनुष्ठान - फोटो : Instagram-@the_hindu_icon
नरसिंह जयंती का अनुष्ठान 
नरसिंह जयंती के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान नरसिम्हा की मूर्तियों को रख कर विशेष पूजा का आयोजन करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
नरसिंह जयंती के दिन करें ये अनुष्ठान - फोटो : Instagram-@the_hindu_icon
इसके अलावा भगवान विष्णु के मंदिरों में पूजा स्थल पर जहां मूर्तियां रखी जाती हैं, वहां पूजा अर्चना करें और देवताओं को नारियल, मिठाई, फल, केसर, फूल और कुमकुम जरूर चढ़ाएं। 

4 of 6
नरसिंह जयंती के दिन करें ये अनुष्ठान - फोटो : Instagram- @the_hindu_icon
साथ ही इस दिन भक्त नरसिंह जयंती का व्रत रखते हैं और अपने व्रत के दौरान किसी भी प्रकार के अनाज का सेवन करने से परहेज करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
नरसिंह जयंती के दिन करें ये अनुष्ठान - फोटो : Instagram-@the_hindu_icon
इसके अलावा इस दिन भगवान नरसिम्हा को प्रसन्न करने के लिए भक्त पवित्र मंत्रों का पाठ करते हैं। साथ ही नृसिंह जयंती के दिन दान करना और जरूरतमंदों को तिल, कपड़े, भोजन और कीमती धातुओं का दान पुण्य करना काफी शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नरसिंह जयंती के दिन करें ये अनुष्ठान - फोटो : iStock
मान्यता है कि जो भी जातक इस दिन भगवान नरसिम्हा की पूजा और अर्चना करते हैं, उन्हें बहुतायत, समृद्धि, साहस और जीत का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा इस दिन भगवान की उपासना करके भक्त शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें