फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag Panchami 2022: नाग पंचमी पर गलती से भी न करें ये काम, वरना पुण्य की जगह मिलेगा पाप

Tue, 02 Aug 2022 12:08 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नाग पंचमी पर गलती से भी न करें ये काम - फोटो : Amar Ujala
Nag Panchami 2022: नाग पंचमी का पर्व आज 02 अगस्त, मंगलवार को मनाया जाएगा। नाग पंचमी के अवसर पर खास विधि-विधान से नाग देवता की पूजा करने पर कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। नाग को भगवान शिव शंकर ने अपने गले में धारण किया है, इसलिए इस दिन नाग देवता के साथ-साथ शिव जी की पूजा करनी चाहिए। पौराणिक काल से ही सांपों को देवताओं की तरह पूजा जाता है। मान्यता है नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही नाग पंचमी के अवसर पर की जाने वाली पूजा से राहु-केतु के बुरे प्रभाव एवं कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। वहीं शास्त्रों में कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है, जिन्हें गलती से भी नाग पंचमी के दिन नहीं करना चाहिए, वरना आपको पुण्य मिलने की बजाय पाप लग सकता है और जिंदगी में परेशानी आ सकती है। आइए जानते हैं कौन से वे कार्य हैं, जिन्हें नाग पंचमी के दिन नहीं करना चाहिए....
विज्ञापन

2 of 6
नाग पंचमी पर गलती से भी न करें ये काम - फोटो : iStock
नाग पंचमी पर न करें ये कार्य
धर्म शास्त्रों के अनुसार, नाग पंचमी के दिन सांप को कोई कष्ट न पहुंचाएं, बल्कि उनकी पूजा कर उनकी रक्षा करने का संकल्प लें। साथ ही इस दिन जीवित सांप को कभी भी दूध न पिलाएं, उनके लिए दूध जहर के समान हो सकता है, इसलिए उनकी प्रतिमा का ही दूध से अभिषेक करें। 
विज्ञापन

3 of 6
नाग पंचमी पर गलती से भी न करें ये काम - फोटो : iStock
साथ ही इस दिन गलती से भी जीवित नाग की पूजा करने और उसे कष्ट देने से पाप लगता है। ऐसा करना जिंदगी में संकटों को बुलावा देना है। इस दिन नाग देवता की मूर्ति या फोटो की पूजा करें। इसके अलावा मंदिर में जाकर भी पूजा कर सकते हैं।

4 of 6
नाग पंचमी पर गलती से भी न करें ये काम - फोटो : iStock
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, नाग पंचमी के दिन तवा और लोहे की कढ़ाई में भोजन न पकाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से नाग देवता को कष्ट होता है। साथ ही किसी भी नुकीली और धारदार वस्तुओं जैसे सुई, चाकू, का इस्तेमाल इस दिन अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
नाग पंचमी पर गलती से भी न करें ये काम - फोटो : Amar Ujala
नाग पंचमी के दिन किसी भी तरह की भूमि की खुदाई करने की मनाही है। मान्यता है कि ऐसा करने से मिट्टी या जमीन में सांपों के बिल या बांबी के टूटने का डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नाग पंचमी पर गलती से भी न करें ये काम - फोटो : iStock
मान्यता है कि नागपंचमी के दिन तांबे के लोटे से शिवलिंग या नाग देव को दूध अर्पित नहीं करना चाहिए। जल चढ़ाने के लिए तांबे और दूध के लिए पीतल के लोटे का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें