Morning Puja Tips: हिंदू धर्म में सुबह की पूजा का खास महत्व माना गया है। मान्यता है कि जब इंसान अपने दिन की शुरुआत भगवान के स्मरण से करता है, तो उसके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
Morning Puja Tips: हिंदू धर्म में सुबह की पूजा का खास महत्व माना गया है। मान्यता है कि जब इंसान अपने दिन की शुरुआत भगवान के स्मरण से करता है, तो उसके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। सुबह की पूजा न केवल घर-परिवार में मंगलमय वातावरण लाती है बल्कि यह आत्मिक विकास, उन्नति, तरक्की और आर्थिक समृद्धि से जुड़ी होती है। इसके अलावा व्यक्ति ईश्वर से गहरा जुड़ाव भी महसूस करता है और जीवन में शांति तथा संतुलन प्राप्त करता है। परंतु पूजा हमेशा संपूर्ण नियमों के साथ करनी चाहिए। इस दौरान कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए अन्यथा जीवन में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान को गंदे, मैले या फटे वस्त्र कभी अर्पित नहीं करने चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है।
पूजा में दीपक का विशेष महत्व होता है। इसे हमेशा किसी थाली या चौकी पर रखकर जलाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपक को सीधे जमीन पर रखकर जलाना अशुभता लाता है।
4 of 5
Morning Puja Tips
- फोटो : adobe
सुबह पूजा में चावल (अक्षत) का प्रयोग किया जाता है, लेकिन ध्यान रहे कि वे टूटे हुए न हों। अक्षत का अर्थ ही है जो टूटा न हो, इसलिए आप भूलकर भी टूटे चावलों का उपयोग पूजा में न करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।