Masik Shivratri 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस बार मार्गशीर्ष मास की शिवरात्रि का व्रत 02 दिसंबर 2021 दिन बृहस्पतिवार को रखा जाएगा। इस दिन भक्त व्रत करके भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन करते हैं। भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए यह दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब सर्वप्रथम शिव जी शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे, तो वह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की मध्य रात्रि का समय था। भगवान श्री हरि भगवान विष्णु व सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी ने सर्वप्रथम शिवलिंग का पूजन किया था। कहा जाता है कि इस कारण ही हर माह चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि के रूप में मनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन विधि पूर्वक व्रत और पूजन करने से भगवान शिव की अपार कृपा प्राप्त होती है। जानिए मासिक शिवरात्रि का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि