विनायक चतुर्थी आज, जानिए पूजा विधि और महत्व
- फोटो : iStock
विनायक चतुर्थी पूजा विधि
आज यानी विनायक चतुर्थी के दिन प्रातः स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें और भगवान गणेश के सामने प्रार्थना करते हुए पूजन का संकल्प लें। विघ्नहर्ता गणेश की मूर्ति एक चौकी पर स्थापित करें और उनका जलाभिषेक करें। बप्पा को चंदन का तिलक लगाएं, वस्त्र, कुमकुम, धूप, दीप, लाल फूल अक्षत, पान, सुपारी आदि अर्पित करें।