मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत का महत्व और पूजा विधि
- फोटो : अमर उजाला
मार्गशीर्ष पूर्णिमा का महत्व
पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का हर तत्व पर पूर्ण नियंत्रण होता है। इसलिए, यह हिंदू कैलेंडर के सबसे पवित्र महीने का आखिरी दिन माना जाता है। इस दिन दान करना शास्त्रों में विशेष फलदायी बताया गया है। इस दिन गंगा नदी में ध्यान और स्नान करना भी लाभकारी माना जाता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर कृपा पाने के लिए श्री हरि विष्णु और भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा को अमृत से सींचा गया था। इसलिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए।