फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangla Gauri Vrat: कुंडली में है मंगल दोष? तो मंगला गौरी व्रत के दिन जरूर करें ये उपाय

Tue, 08 Aug 2023 10:31 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कुंडली में है मंगल दोष? तो मंगला गौरी व्रत के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
Mangla Gauri Vrat Upay For Mangal Dosha: आज यानी 8 अगस्त 2023 को सावन का छठा मंगलवार है। सावन के सभी मंगलवार देवी पार्वती के मंगल स्वरूप मां मंगला गौरी को समर्पित हैं। इस दिन व्रत रखा जाता है और मां मंगला गौरी की पूजा की जाती है। मंगला गौरी का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। सुहागिन महिलाएं यह व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इसके अलावा यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल दोष हो तो इस दिन कुछ उपाय करने से जातक को लाभ मिलता है। चलिए जानते हैं मंगल दोष से मुक्ति के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में...

Mangla Gauri Vrat 2023: छठा मंगला गौरी व्रत आज, जानें व्रत कथा, पूजा विधि और महत्व 
विज्ञापन

2 of 5
कुंडली में है मंगल दोष? तो मंगला गौरी व्रत के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock
यदि आप मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव से परेशान हैं तो मंगला गौरी व्रत के दिन पूजा आराधना करने के बाद गरीब और सहायक लोगों को मसूर की दाल और लाल वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।   
विज्ञापन

3 of 5
कुंडली में है मंगल दोष? तो मंगला गौरी व्रत के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : istock
कहा जाता है कि यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल दोष होता है उसके विवाह में देरी होती है। ऐसे में मंगल दोष को दूर करने के लिए सावन में मंगलवार के दिन रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ करें। ऐसा करने से हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा आपकी कुंडली से मंगल दोष दूर होगा।

Sawan Kalashtami 2023: सावन माह की दूसरी कालाष्टमी व्रत कल, जानिए पूजा विधि और महत्व 

4 of 5
कुंडली में है मंगल दोष? तो मंगला गौरी व्रत के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : istock
यदि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति ठीक नहीं है तो सावन माह में मंगलवार को मंगला गौरी और हनुमान जी की पूजा करें। पूजा के बाद मां गौरी और हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। फिर उस सिंदूर को उनके पैरों से लगाकर अपने माथे पर टीका लगाएं। ऐसा करने से मंगल दोष खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंडली में है मंगल दोष? तो मंगला गौरी व्रत के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : istock
सावन के महीने में किसी भी मंगला गौरी व्रत वाले दिन मां गौरी की विधिपूर्वक पूजा करें। फिर श्री मंगला गौरी मंत्र ''ओम गौरी शंकराय नमः'' का जाप करें। इससे मां मंगला गौरी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और विवाह में आने वाली बाधा दूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें