Makar Sankranti 2023 Daan: पंचांग भेद के कारण कई जगहों पर आज भी मकर संक्रांति मनाई जा रही है। मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार माना जाता है। ये साल का पहला पर्व होता है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करने से व्यक्ति के सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं। साथ ही सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा मकर संक्रांति पर कई चीजों का दान करना भी पुण्य फलदायी माना जाता है। इस दिन दान पुण्य से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर किन-किन चीजों का दान करना शुभ व फलदायी होता है...