फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2023: सुख-समृद्धि के लिए लोहड़ी पर करें ये अचूक उपाय, कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी

Sat, 14 Jan 2023 07:52 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुख-समृद्धि के लिए लोहड़ी पर करें ये अचूक उपाय - फोटो : अमर उजाला
Lohri 2023 Upay: लोहड़ी का पर्व हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 14 जनवरी 2023 को मनाया जा रहा है। लोहड़ी उत्तर भारत का प्रमुख पर्व है। खासकर पंजाब और हरियाणा में इसे बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी अग्नि और सूर्य देव की कृतज्ञता का पर्व है। लोहड़ी का पर्व किसानों के लिए बेहद खास होता है। ये पंजाब में फसल कटने के बाद मनाया जाता है। इस दिन शाम के समय लोग एक जगह इकठ्ठा होते हैं और अग्नि जलाकर इस पर्व को मनाते हैं। लोहड़ी की आग में तिल, गुड़, गेहूं की बालियां, रेवड़ी डालकर फसल की अच्छी उपज के लिए सूर्य और अग्नि को धन्यवाद दिया जाता है। साथ ही इस दिन गुड़, तिल और मूंगफली से बनी चीजों का सेवन करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन में खुशियां आती हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में... 

Lohri 2023: लोहड़ी पर क्यों सुनी जाती है दुल्ला भट्टी की कहानी, जानिए कारण और महत्व 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुख-समृद्धि के लिए लोहड़ी पर करें ये अचूक उपाय - फोटो : iStock
सुख शांति के लिए उपाय 
मान्यता है कि लोहड़ी पर महादेवी के भोग लगाई हुई रेवड़ियों को गरीब कन्याओं को खिलाना चाहिए। इससे घर में अन्न की कमी नहीं होती। साथ ही लोहड़ी के दिन लाल कपड़े में गेंहू बांधकर किसी गरीब ब्राह्मण को दान देने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
सुख-समृद्धि के लिए लोहड़ी पर करें ये अचूक उपाय - फोटो : iStock
जीवन का अंधकार दूर करने के लिए उपाय 
लोहड़ी पर्व पर अग्नि का विशेष महत्व होता है। ये अग्नि पवित्रता व शुभता का प्रतीक होती है। ऐसे में इस दिन अग्नि के साथ महादेवी की पूजा करनी चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। लोहड़ी पर अग्निदेव और महादेवी की पूजा से जीवन का अंधकार दूर होता है। साथ ही बल, बुद्धि व ज्ञान की प्राप्ति होती है। 

Lohri 2023 Date: 13 या 14 जनवरी, इस साल कब मनाई जाएगी लोहड़ी? जानें सही तिथि और इससे जुड़ी खास बातें 

4 of 5
सुख-समृद्धि के लिए लोहड़ी पर करें ये अचूक उपाय - फोटो : iStock
सकारात्मक ऊर्जा के लिए उपाय 
लोहड़ी पर्व पर घर की पश्चिमी दिशा में काले कपड़े पर महादेवी की तस्वीर रखकर सरसों के तेल का दीया जलाएं। फिर मां देवी को धूपबत्ती, सिंदूर, बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार। साथ ही सुख-समृद्धि का वास होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुख-समृद्धि के लिए लोहड़ी पर करें ये अचूक उपाय - फोटो : iStock
खुशहाली के लिए उपाय 
लोहड़ी के दिन महादेवी की पूजा के समय उनको मीठी रेवड़ियां, गजक आदि का भोग लगाएं। फिर सूखे नारियल के साथ कपूर रखकर अग्नि प्रज्वलित करें और उसमें रेवड़ी, मक्का और मूंगफली डालें। साथ ही ''ओम सती शाम्भवी शिवप्रिये स्वाहा'' मंत्र का जाप करते हुए इस अग्नि की सात परिक्रमा करें। इससे घर में खुशहाली बनी रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें