फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चीजें, प्रसन्न होंगे भोले बाबा और मिलेगी अपार धन-दौलत

Wed, 28 Feb 2024 09:28 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चीजें - फोटो : iStock
Mahashivratri 2024: हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। भगवान भोलेनाथ को समर्पित यह पर्व इस साल 8 मार्च को है। इस अवसर पर लोग व्रत रखते हैं और शिव-गौरी की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं, इसलिए महाशिवरात्रि के दिन की गई शिव उपासना से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। वहीं यदि आप शिव शंकर की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन कुछ चीजें घर ले आएं। इन चीजों को महाशिवरात्रि के दिन घर ले आने से हर समस्या का निवारण होता है और शिव शंभू भी प्रसन्न होते हैं। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

MahaShivratri 2024: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास है इस बार की महाशिवरात्रि, बन रहे कई दुर्लभ संयोग
विज्ञापन

2 of 6
महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चीजें - फोटो : Instagram
पारद शिवलिंग  
महाशिवरात्रि के दिन पारद शिवलिंग घर ले आएं। इससे वास्तु दोष, कालसर्प दोष और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही शिव पूजा के लिए पारद का शिवलिंग सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चीजें - फोटो : iStock
रुद्राक्ष  
रुद्राक्ष को शिव का स्वरूप माना जाता है, जिस घर में रुद्राक्ष होता है वहां भोलेनाथ की कृपा बरसती है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष घर लें आएं। कहते हैं रुद्राक्ष साधक के हर रोग, दोष, दुख दूर करता है।

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि और प्रदोष व्रत का संयोग एक साथ, इस दिन व्रत और पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ

4 of 6
महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चीजें - फोटो : iStock
तांबे का कलश 
महाशिवरात्रि के दिन तांबे का कलश खरीदकर घर ले आएं। इससे परिवार में मिठास आती है। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर तांबे के कलश से ही महादेव का जलाभिषेक करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चीजें - फोटो : istock
शिव परिवार की तस्वीर 
महाशिवरात्रि के दिन शिव परिवार की तस्वीर घर ले आएं। ध्यान रखें उस तस्वीर में भगवान भोलेनाथ, माता गौरी, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और उनके सबसे प्रिय गण नंदी और वासुकी हों। शिव परिवार की घर में उपस्थिति होने से आपके परिवार पर उनकी कृपा बनी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चीजें - फोटो : iStock
वाहन और चांदी  
महाशिवरात्रि को लोग अबूझ मुहूर्त भी मानते हैं। ऐसे में संभव हो तो महाशिवरात्रि के दिन वाहन और चांदी खरीदें। इससे घर में खुशहाली आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें