Mahashivratri 2022: आज यानी 1 मार्च को महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, जिसे हर साल महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान भोलेनाथ ने वैराग्य जीवन त्याग कर माता पार्वती के साथ गृहस्थ जीवन अपनाया था। आज भी जब कभी सुखी दांपत्य जीवन की बात होती है, तो माता पार्वती और भोले शंकर को सर्वोच्च उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। माता पार्वती और महादेव के अप्रतिम प्रेम से पूरा संसार वाकिफ है। कुंवारी लड़कियां भी सोमवार का व्रत और भोलेनाथ की पूजा इसलिए करती हैं ताकि उन्हें शिवजी की तरह पति मिले। सिर्फ दांपत्य जीवन ही नहीं बल्कि बेटे कार्तिकेय और गणेश के साथ उनके संबंध भी हमें सुखी गृहस्थी से जुड़ी कई बातें सिखाते हैं। तो आइए आज महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर जानते हैं माता पार्वती और भोलेनाथ के सुखी गृहस्थी के रहस्य....