इस बार महाशिवरात्रि 1 मार्च 2022 को है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ये पर्व फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन लोग पूरी आस्था और भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। भगवान भोलेनाथ को पसंद आने वाली चीजें जैसे भांग, धतूरा, बेलपत्र और आक के फूल चढ़ाते हैं। हर साल की तरह इस बार भी देशभर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। शिव भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए सुबह से ही लाइनों में लग जाएंगे। ऐसे में शिवरात्रि का व्रत करने वाले लोगों को जरूरी विधि-विधान का पालन करना चाहिए। इसके अलावा कुछ ऐसे काम हैं जो आपको महाशिवरात्रि के दिन नहीं करने चाहिए, इससे आपको नुकसान हो सकता है। तो चलिए आज जानते हैं शिवरात्रि के दिन भक्तों को किन गलतियों से बचना चाहिए...