shivling
भगवान शिव केवल मात्र एक बिल्वपत्र चढ़ाने से भी प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिए इन्हें आशुतोष भी कहा जाता है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर बिल्वपत्र अवश्य चढ़ाने चाहिए। इसके अलावा ''ओम् नम: शिवाय'' का जाप करते हुए शिवलिंग पर गंगाजल, जल, दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक करें और शिव जी को उनकी प्रिय चीजें धतूरा, भांग, आक का फूल आदि अर्पित करें। इससे भगवान शिव की असीम कृपा की प्राप्ति होती है।