फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक से पूरी होगी आपकी हर मनोकामना, जानिए इसके महत्व और प्रकार

Tue, 01 Mar 2022 10:11 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक से पूरी होगी आपकी हर मनोकामना - फोटो : iStock
शिवपुराण में महादेव की पूजा और अर्चना करने के लिए कुछ तिथियों को बेहद खास माना गया है। इन्हीं में से एक है महाशिवरात्रि। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को बहुत महत्वपूर्ण पर्व माना गया है। इस दिन बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का ये पावन पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 1 मार्च को है। मान्यता है कि इस दिन महाशिवरात्रि व्रत रखने से सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान शिव शंकर को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव को प्रसन्न करने और अपनी मनोकामानाओं की पूर्ति के लिए रुद्राभिषेक भी कराया जाता है। रुद्राभिषेक से भगवान शिव काफी प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं कि रुद्राभिषेक क्या होता है और इसके क्या महत्त्व हैं...
विज्ञापन

2 of 5
महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक से पूरी होगी आपकी हर मनोकामना - फोटो : iStock
रुद्राभिषेक का अर्थ
  • रुद्राभिषेक दो शब्दों रुद्र और अभिषेक से मिलकर बना है। भगवान शिव को ही रुद्र भी कहा जाता है। वहीं अभिषेक का अर्थ है स्नान कराना या करना। इस प्रकार से रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान शिव का अभिषेक। इसलिए शिव पूजा में रुद्राभिषेक जरूर कराते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक से पूरी होगी आपकी हर मनोकामना - फोटो : iStock
रुद्राभिषेक का महत्व
  • रुद्राभिषेक करने से ग्रह दोष, रोग, कष्ट, पाप मिटते हैं। साथ ही भगवान शिव अपने भक्त पर कृपा बरसाते हैं। कोई मनोकामना हो तो सच्चे मन से रुद्राभिषेक करके देखें, निश्चित रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। मान्यताओं के अनुसार शिवरात्रि, प्रदोष और सावन के सोमवार को यदि रुद्राभिषेक करेंगे तो जीवन में चमत्कारिक बदलाव महसूस करेंगे।

4 of 5
महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक से पूरी होगी आपकी हर मनोकामना - फोटो : iStock
रुद्राभिषेक के प्रकार
  • घी की धारा से अभिषेक से वंश का विस्तार होता है।
  • उत्तम सेहत के लिए भांग से रुद्राभिषेक। 
  • ग्रह दोष दूर करने के लिए गंगाजल से रुद्राभिषेक। 
  • धन संपत्ति की प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से रुद्राभिषेक
  • घर में सुख एवं शांति के लिए दूध से रुद्राभिषेक। 
  • शिक्षा में सफलता के लिए शहद से रुद्राभिषेक। 
  • कलह कलेश दूर करने के लिए दही से रुद्राभिषेक। 
  • दुश्मनों को परास्त करने के लिए भस्म से रुद्राभिषेक। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक से पूरी होगी आपकी हर मनोकामना - फोटो : अमर उजाला
कब करें रुद्राभिषेक
  • रुद्राभिषेक के लिए भगवान भोलेनाथ की उपस्थिति देखना अत्यंत आवश्यक है। शिव जी का निवास देखे बिना कभी भी रुद्राभिषेक नहीं करना चाहिए। रुद्राभिषेक के लिए शिवरात्री, प्रदोष और सावन का सोमवार सबसे सही समय माना जाता है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें