फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahadev Mantra: मन को शांत रखते हैं महादेव के ये शक्तिशाली मंत्र, जाप करने पर बरसेगी विशेष कृपा

Wed, 20 May 2026 06:03 PM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mahadev Mantra For Peace Of Mind: नियमित रूप से महादेव के मंत्रों का जाप करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही अंशात मन शांत रहता है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होने लगता है।
विज्ञापन
1 of 5
Mahadev Mantra For Peace Of Mind - फोटो : अमर उजाला AI
Mahadev Mantra For Peace Of Mind: हिंदू धर्म में भगवान शिव की आराधना को बेहद कल्याणकारी माना जाता है। मान्यता है कि, भोलेनाथ की पूजा और उनके मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मानसिक तनाव धीरे-धीरे कम होने लगता है। कहते हैं कि, जब जीवन में बेचैनी, डर, चिंता, अकेलापन महसूस हो, तो हमेशा शिव मंत्रों का स्मरण करना चाहिए। इससे मन भीतर से मजबूत बनता है। यही नहीं शिव मंत्रों की दिव्य ध्वनि मन को स्थिर करती है और नकारात्मक विचारों को दूर करने में मदद करती है। नियमित रूप से इन मंत्रों का जाप करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और मन में नई ऊर्जा का अनुभव होता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Mahadev Mantra For Peace Of Mind - फोटो : freepik
  • महादेव के इन मंत्रों का जाप करने से मन शांत होता है। साथ ही बेहतर निर्णय क्षमता साधक को प्राप्त होती हैं।
महामृत्युंजय मंत्र
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।

ॐ नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव!
विज्ञापन

3 of 5
Mahadev Mantra For Peace Of Mind - फोटो : Adobe Stock
  • जीवन में सुख और शांति प्राप्त करने के लिए अवश्य इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्!

4 of 5
Mahadev Mantra For Peace Of Mind - फोटो : adobe
  • यदि किसी कार्य को पूरा करने में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो भगवान शिव के इन प्रभावशाली मंत्रों का जाप करना चाहिए।
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।

 

Vyatipat Yog 2026: 27 मई को लग रहा व्यतिपात योग, वृषभ समेत 4 राशियों के जीवन में बढ़ सकती हैं उलझनें और तनाव

शुक्र-गुरु की कर्क राशि में युति से बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इन राशियों के जीवन में दिखेगा सकारात्मक बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahadev Mantra For Peace Of Mind - फोटो : adobe

शिव गायत्री मंत्र
  • ॐ तत्पुरुषाय विदमहे, महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्।'
मंत्र जाप का लाभ और महत्व
  • महादेव के शक्तिशाली मंत्रों का श्रद्धा और विश्वास के साथ जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव का स्मरण मन को गहरी शांति देता है।
  • शिव मंत्रों का जाप करने से मानसिक तनाव कम होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है। भोलेनाथ की कृपा से साधक को कठिन परिस्थितियों में भी सही मार्ग मिलने लगता है।
व्यक्ति महादेव से एक गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव भी महसूस करता है। हालांकि, मंत्र जाप के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाए, तो इसका फल कई गुना बढ़ जाता है। मान्यता है कि, जल अर्पित करने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसके प्रभाव से विवाह, प्रेम और मनचाहे जीवनसाथी से जुड़े शुभ योग भी बनने लगते हैं।
 


कब है अधिक मास में पड़ने वाला पद्मिनी एकादशी, जानिए तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व
Nirjala Ekadashi Vrat 2026: कब रखा जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत ? जानें तिथि से लेकर व्रत पारण तक की जानकारी



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें