फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivling Puja: राशि अनुसार शिवलिंग पर अर्पित करें ये शुभ चीजें, महादेव की बरसेगी विशेष कृपा

Tue, 19 May 2026 03:47 PM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Shivling Puja: शिवलिंग पर अपनी राशि के अनुसार कुछ खास चीजें अर्पित करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी मजबूत बनती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Shivling Par Kya Chadhana Chahiye - फोटो : अमर उजाला AI
Shivling Puja: भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता है। मान्यता है कि, सच्चे मन से की गई शिव उपासना व्यक्ति के जीवन से दुख और तनाव को दूर करती हैं। शास्त्रों की मानें, तो महादेव को केवल एक लोटा जल अर्पित करने मात्र से भी वे भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यही नहीं साधक पर पूरे शिव परिवार की कृपा भी बनी रहती हैं। हालांकि, राशि अनुसार कुछ विशेष वस्तुएं शिवलिंग पर चढ़ाना बेहद शुभ माना गया है। इससे न केवल ग्रह दोष शांत होते हैं, बल्कि करियर, धन, स्वास्थ्य जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आते हैं। ऐसे में आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Shivling Puja - फोटो : freepik
  • मेष राशि के जातकों को शिवलिंग पर लाल चंदन अर्पित करना चाहिए। इससे साहस बढ़ता है और रुके हुए कार्यों में गति मिलती है।
  • वृषभ राशि के लोगों के लिए दही से भगवान शिव का अभिषेक करना शुभ माना गया है। इससे सुख-समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 6
Shivling Puja - फोटो : freepik
  • मिथुन राशि के जातकों को गन्ने का रस शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि इससे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में मिठास आती है।
  • कर्क राशि के लोग शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। इससे मानसिक तनाव कम होता है और मन को शांति प्राप्त होती है।

4 of 6
Shivling Puja - फोटो : freepik
  • सिंह राशि वालों को भगवान शिव को गुड़ अर्पित करना शुभ माना गया है। इससे मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
  • कन्या राशि के जातकों को शिवलिंग पर भांग अर्पित करनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और कार्यों में सफलता मिलने लगती है।
  • तुला राशि के लोग गाय का दूध चढ़ाएं। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है और सुख-शांति का वास होता है।
विज्ञापन

5 of 6
Shivling Puja - फोटो : adobe
  • वृश्चिक राशि वालों को शहद मिश्रित जल से भगवान शिव का अभिषेक करना शुभ माना गया है। इससे क्रोध शांत होता है और रिश्तों में मिठास आती है।
  • धनु राशि के जातकों को पीले फूल अर्पित करने चाहिए। इससे भाग्य मजबूत होता है और गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव बढ़ते हैं।

Daan: इन चीजों का दान करने से शांत होते हैं ग्रह दोष, दूर होती हैं परेशानियां

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shivling Puja - फोटो : freepik
  • मकर राशि के लोग शिवलिंग पर शमी के पत्ते चढ़ाएं। इससे शनि दोष कम होता है और करियर में उन्नति के योग बनते हैं।
  • कुंभ राशि वालों को नारियल पानी अर्पित करना चाहिए। इससे आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
  • मीन राशि के जातकों को पंचामृत और पीले फूल भगवान शिव को अर्पित करने चाहिए। इससे जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है।

Wedding Invitation Rules: शादी के पहले 5 कार्ड इन देवी-देवताओं को करें अर्पित, जानें इसके पीछे की वजह


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें