mahashivratri 2025
- फोटो : adobe stock
शिवलिंग की स्थापना के लिए आवश्यक नियम
- घर में कोई भी शिवलिंग स्थापित कर सकता है, लेकिन इसके साथ जुड़े नियमों की जानकारी होना आवश्यक है। घर में नर्मदा नदी से निकले पत्थर से बना शिवलिंग रखना अधिक शुभ माना जाता है। शिवलिंग की स्थापना करते समय ध्यान रखें कि इसे उत्तर या पूर्व दिशा में रखा जाए। इसके अलावा, प्रतिदिन सुबह और शाम विधिपूर्वक पूजा करना बहुत महत्वपूर्ण है। पूजा के दौरान शिवलिंग पर हल्दी चढ़ाने से बचना चाहिए।
- घर में शिवलिंग स्थापित करने से पहले स्थान का चयन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह ध्यान रखें कि शिवलिंग को घर के कोने में न रखें। यदि आप ऐसी जगह चुनते हैं, तो भगवान शिव की पूजा सही तरीके से नहीं हो पाएगी, जिससे भगवान शिव नाराज हो सकते हैं और आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।