फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangalwar Ke Upay: हनुमानजी की कृपा पाने के लिए मंगलवार के दिन करें ये एक काम, हर संकट का हो सकता है निवारण

Tue, 11 Feb 2025 10:54 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mangalwar Ke Upay: सप्ताह में सोमवार का दिन महादेव की पूजा को समर्पित है, वहीं मंगलवार हनुमान जी की पूजा के लिए जाना जाता है। इस दिन बजरंगबली की उपासना करने से साधक के सभी संकट दूर होते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Mangalwar Ke Upay - फोटो : अमर उजाला
Mangalwar Ke Upay: जहां सोमवार का दिन महादेव की पूजा को समर्पित है, वहीं मंगलवार हनुमान जी की पूजा के लिए जाना जाता है। इस दिन बजरंगबली की उपासना करने से साधक के सभी संकट दूर होते हैं। मान्यता है कि मंगलवार के दिन वीर बजरंगी को बूंदी का भोग लगाने से वह प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी कृपा बरसाते हैं।

ज्योतिषि शास्त्र की मानें तो मंगलवार की उपासना से जातक की कुंड़ली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती हैं जिससे व्यक्ति को करियर में सफलता मिलती हैं, इतना ही नहीं मंगल ग्रह की शुभ स्थिति के कारण जातक आत्मविश्वासी भी बनता है।

ऐसे में मंगलवार को विधि अनुसार हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। इस दौरान पूजा में हनुमान जी के इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप करना और भी कल्याणकारी साबित हो सकता है, इससे व्यक्ति की शक्ति, शांति, बुद्धि और ज्ञान में भी वृद्धि हो सकती हैं। आइए इन मंत्रों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हनुमान जी के मंत्र - फोटो : Amar Ujala
ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट
माना जाता है कि मंगलवार के दिन इस शक्तिशाली मंत्र का जाप करने से शत्रुओं पर विजय और मन से सभी तरह के भय समाप्त होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हनुमान जी के मंत्र - फोटो : Adobe Stock
ॐ नमो भगवते हनुमते नमः
मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में आप हनुमान जी की पूजा में इसका पाज जरूर करें। इससे वह प्रसन्न भी हो सकते हैं।

4 of 6
हनुमान जी के मंत्र - फोटो : Adobe Stock
मनोकामना के लिए मंत्र 
ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते. हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये। नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
विज्ञापन

5 of 6
हनुमान जी के मंत्र - फोटो : instagram
स्वास्थ्य के लिए मंत्र  
नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा

संकट दूर करने का मंत्र
ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनुमान जी के मंत्र - फोटो : freepik
कर्ज मुक्ति के मंत्र 
ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।

प्रेत भुत बाधा के लिए मंत्र 
हनुमन्नंजनी सुनो वायुपुत्र महाबल: अकस्मादागतोत्पांत नाशयाशु नमोस्तुते।

हनुमान जी की कृपा पाने के लिए आप उनकी आरती भी अवश्य करें।


हनुमान जी की आरती
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
 
जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।।
 
अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।
 
दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।
 
लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।
 
लंका जारी असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आणि संजीवन प्राण उबारे।
 
पैठी पताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखाड़े।
 
बाएं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे।
 
सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे।
 
कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।
 
लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।
 
जो हनुमानजी की आरती गावै। बसी बैकुंठ परमपद पावै।
 
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें