फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद राशि के अनुसार करें ये छोटा सा काम, बरसेगी महादेव की कृपा

Sat, 31 Jan 2026 01:54 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Magh Purnima Par Kya Karen: यदि माघ मास की पूर्णिमा पर व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार दान करता है, तो भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में चल रही बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों को इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
माघ पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार इन चीजों का दान - फोटो : Amar Ujala
Magh Purnima 2026 Daan: भगवान शिव को समर्पित माघ मास का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। वेदों और पुराणों में इस मास को पुण्य फल देने वाला बताया गया है। विशेष रूप से माघ मास की पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान का विधान है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की ससुराल माने जाने वाले हरिद्वार की कुंभ नगरी में गंगा स्नान करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। साथ ही कुंडली में मौजूद ग्रहों से जुड़ी परेशानियां भी समाप्त होने लगती हैं।

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन स्नान के साथ दान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन किया गया दान कई गुना फल देने वाला माना जाता है। यदि माघ मास की पूर्णिमा पर व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार दान करता है, तो भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में चल रही बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों को इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Diya Jalane Ke Niyam: क्या है दीपक जलाने का सही समय? छोटी सी गलती दे सकती है नकारात्मक प्रभाव
विज्ञापन

2 of 5
माघ पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार इन चीजों का दान - फोटो : adobe stock
मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए माघ पूर्णिमा पर लाल रंग की वस्तुओं का दान शुभ माना गया है। लाल वस्त्र, लाल मिठाई, लाल रंग के फल या अन्य सामग्री दान करने से शिव कृपा बनी रहती है और जीवन की परेशानियों का प्रभाव कम होता है।

वृषभ और तुला राशि के जातकों को इस दिन गंगा स्नान के बाद सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। सफेद वस्त्र, दूध, आटा, सफेद मिठाई, स्फटिक की माला या बर्फी दान करने से माघ मास और पूर्णिमा का पूरा फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन

3 of 5
माघ पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार इन चीजों का दान - फोटो : adobe stock
मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए हरे रंग की वस्तुओं का दान लाभकारी बताया गया है। गाय को हरा चारा, जरूरतमंदों को हरे वस्त्र, हरी मिठाई या स्कूल जाने वाली कन्याओं को पढ़ाई से जुड़ा सामान दान करने से ग्रह दोषों में कमी आती है और भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।

4 of 5
माघ पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार इन चीजों का दान - फोटो : Freepik
कर्क राशि के जातकों को चंद्रमा से जुड़ी सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। सफेद वस्त्र, चीनी, बूरा, सफेद फल या चप्पल आदि दान करने से चंद्र ग्रह की अनुकूलता बढ़ती है और माघ पूर्णिमा का संपूर्ण फल प्राप्त होता है।

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य को अर्घ्य देना विशेष फलदायी माना गया है। इसके साथ लाल रंग के फल, गेहूं, बाजरा, फूल या दैनिक उपयोग की वस्तुएं जरूरतमंदों को देने से ग्रहों का शुभ प्रभाव प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माघ पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार इन चीजों का दान - फोटो : Amar Ujala
धनु और मीन राशि के जातकों को पीले रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। पीले वस्त्र, धार्मिक ग्रंथ, पीली माला, फल या सब्जियां दान करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और जीवन में रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं।

मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान विशेष फल देता है। काले या गहरे रंग के वस्त्र, कंबल, लोहे से बनी वस्तुएं, तिल या उड़द दाल दान करने से शनि ग्रह प्रसन्न होते हैं और आरोग्यता का आशीर्वाद मिलता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें