दीपक जलाने की सही जगह
- फोटो : adobe stock
दीपक जलाने की सही जगह
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर या ईशान कोण में दीपक जलाना सबसे शुभ माना जाता है। यदि घर में पूजा स्थान उपलब्ध न हो, तो मुख्य द्वार के पास दीपक जलाया जा सकता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती।
गलत तरीके से दीपक जलाने के नुकसान
यदि दीपक गलत समय, गलत दिशा या बिना स्वच्छता के जलाया जाए, तो घर में तनाव, मानसिक अशांति और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। साफ-सफाई और दिशा का ध्यान न रखने पर सकारात्मक ऊर्जा के बजाय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है।