फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब से शुरू हो रही है माघ माह की गुप्त नवरात्रि? जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Sat, 03 Feb 2024 11:52 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
माघ माह की गुप्त नवरात्रि - फोटो : अमर उजाला
Magh Gupt Navratri 2024: नवरात्रि को सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है जब भक्त देवी दुर्गा की पूजा करते हैं। नवरात्रि का अर्थ है देवी को समर्पित नौ पवित्र रातें। साल में चार बार नवरात्रि आती हैं, चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि प्रसिद्ध हैं और अन्य दो गुप्त हैं इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। गुप्त नवरात्रि माघ और आषाढ़ माह के दौरान आती है।  मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा पूरे 9 दिन भक्त सच्ची श्रद्धा से इस दौरान करते हैं। देवी मां के आशीर्वाद की महिमा इतनी दिव्य है कि वह अपने भक्तों के हर संकट और विपदा को मिटा देती हैं। माघ माह की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि में साधक देवी मां की 10 महाविद्याओं की गुप्त रूप से साधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आइए जानते हैं इस बार माघ माह की नवरात्रि कब से प्रारंभ होने जा रही है, यह कितने दिनों तक मनाई जाएगी।  
विज्ञापन

2 of 4
माघ माह की गुप्त नवरात्रि
माघ नवरात्रि कब से कब तक
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह की गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी, शनिवार से प्रारंभ होगी और इसका समापन 18 फरवरी, रविवार को होगा। यह नवरात्रि पूरे 9 दिनों तक मनाई जाएगी। जिसमें मां देवी के 9 स्वरूपों की पूजा गुप्त रूप से की जाती है।
विज्ञापन

3 of 4
माघ माह की गुप्त नवरात्रि - फोटो : SELF
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
घटस्थापना का दिन: 10 फरवरी,शनिवार
पहला घटस्थापना का शुभ मुहूर्त: प्रातः 8 : 45 मिनट से लेकर 10:10 मिनट तक 
कुल अवधि: 1 घंटा 25 मिनट रहेगी
अभिजीत मुहूर्त: 
दूसरा घटस्थापना का शुभ महूर्त:  दोपहर 12: 13 मिनट से लेकर 12:58 मिनट तक 
कुल अवधि: 44 मिनट 
विज्ञापन

4 of 4
माघ माह की गुप्त नवरात्रि - फोटो : amar ujala
 देवी मां की दस महाविद्याएं
दस महाविद्याएं देवी इस प्रकार से है- काली, तारा, छिन्नमस्ता, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी या कमला। मान्यता है कि देवी मां कि इन 10 महाविद्याओं की पूजा करने से मनुष्य को विशेष सिद्धियां प्राप्त होती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें