फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Gupt Navratri 2023: माघ गुप्त नवरात्रि शुरू, नौकरी और करोबार में उन्नति के लिए करें ये उपाय

Mon, 23 Jan 2023 11:08 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
माघ गुप्त नवरात्रि शुरू, नौकरी और करोबार में उन्नति के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
Magh Gupt Navratri 2023: माघ माह के गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। ये गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी से शुरू होकर 30 जनवरी 2023 तक मनाई जाएगी। गुप्त नवरात्रि के ये नौ दिन 10 महाविद्याओं को समर्पित हैं। ये महाविद्याएं मां काली, मां तारा, मां त्रिपुरासुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुराभैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला हैं। गुप्त नवरात्रि में जो भी जातक पूरे श्रद्धा भाव के साथ मां दुर्गा की पूजा करते हैं, उन पर दुर्गा मां प्रसन्न होकर अपनी विशेष कृपा बरसाती हैं। मान्यता है कि तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए गुप्त नवरात्रि के समय की गई साधना शीघ्र फलदायी होती है। इन नौ दिनों में कुछ उपाय करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। यदि आप अपने कारोबार या नौकरी में तरक्की चाहते हैं तो गुप्त नवरात्रि के दौरान कुछ उपाय जरूर करें। चलिए जानते हैं गुप्त नवरात्रि में किए जाने वाले उपायों के बारे में...  
विज्ञापन

2 of 6
माघ गुप्त नवरात्रि शुरू, नौकरी और करोबार में उन्नति के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
गुप्त नवरात्रि के उपाय
नौकरी और रोजगार में तरक्की पाने के लिए गुप्त नवरात्रि के दौरान रात में मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। फिर नौ बताशे लेकर प्रत्येक बताशे पर दो लौंग रखें। इन्हें मां दुर्गा को समर्पित कर दें। ऐसा करने से जल्द ही तरक्की के रास्ते खुलेंगे।  
विज्ञापन

3 of 6
माघ गुप्त नवरात्रि शुरू, नौकरी और करोबार में उन्नति के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य बीमारी से परेशान हैं, तो गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें। साथ ही 'ऊँ क्रीं कालिकायै नमः:' मंत्र का जप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से बीमारियों से जल्द ही राहत मिलने लगती है।

4 of 6
माघ गुप्त नवरात्रि शुरू, नौकरी और करोबार में उन्नति के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
शास्त्रों के अनुसार, धन-संपत्ति और समृद्धि के लिए भी गुप्त नवरात्रि के नौ दिन बेहद ही खास माने जाते हैं। इस दौरान घर में चांदी या सोने का सिक्का खरीद कर लाएं। ऐसा करने से बरकत आती है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
माघ गुप्त नवरात्रि शुरू, नौकरी और करोबार में उन्नति के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
विवाह संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही उन्हें हर रात्रि लाल फूलों की माला चढ़ाएं। ऐसा करने से विवाह संबंधी समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माघ गुप्त नवरात्रि शुरू, नौकरी और करोबार में उन्नति के लिए करें ये उपाय - फोटो : istock
इसके अलावा यदि आप मान-सम्मान में वृद्धि और परिवार में खुशहाली पाना चाहते हैं, तो गुप्त नवरात्रि में किसी भी दिन देवी के मंदिर में जाकर लाल रंग का झंडा चढ़ाएं। इससे माता रानी प्रसन्न होंगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें