फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार के दिन कर लें ये एक उपाय, आपकी सारी समस्याओं का हो जाएगा अंत

Tue, 15 Sep 2020 06:22 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
मंगलवार के उपाय - फोटो : instagram
मंगलवार हनुमान जी की आराधना का दिन होता है। उनकी पूजा करने से भक्तों के सारे संकट मिट जाते हैं और बड़े से बड़ा भय भी दूर हो जाता है। इसके अलावा हनुमान जी की आराधना से कुंडली में भी मंगल ग्रह प्रबल होता है और जातकों को इसका लाभ मिलता है। मंगलवार के उपाय में सबसे श्रेष्ठ उपाय बजरंग बाण का जाप है। कहते हैं बजरंग बाण के जाप से भक्तों की बड़ी से बड़ी परेशानी दूर हो जाती है।
विज्ञापन

2 of 8
मंगलवार के दिन करें हनुमान जी की पूजा - फोटो : Social Media
बजरंग बाण के जप से लाभ
बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई जतन करते हैं। उनमें हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का विशेष महत्व होता है। हर मंगलवार और शनिवार को बजरंग बाण का पाठ करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। संभव हो तो नित्य बजरंग बाण का पाठ करें। समस्या कितनी ही बड़ी क्यों न हो हनुमानजी की आराधना करने से वह आसानी से सुलझ जाएगी।
विज्ञापन

3 of 8
भगवान हनुमान - फोटो : Pixabay
विवाह से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है
मंगलवार और शनिवार के दिन बजरंग बाण का पाठ करने से विवाह से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं। कुंडली में व्याप्त मंगलदोष का प्रभाव भी इसके जप से शून्य हो जाता है। दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए उपरोक्त दोनों दिन बजरंग बाण का जप अवश्य करें।

4 of 8
हनुमान जी की पूजा से होता है भय दूर - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रह दशा ठीक हो जाती है
शनि, राहु और केतु की महादशा अगर आपके ऊपर चल रही है तो मंगलवार और शनिवार के दिन 3 बार बजरंग बाण का पाठ करने से आपकी कुंडली से खराब ग्रह दशा ठीक हो जाती है और आपको इसके शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

5 of 8
नौकरी का संकट होता है दूर - फोटो : सोशल मीडिया
नौकरी में दिक्कत नहीं आती है
बजरंग बाण का पाठ करने से नौकरी में आ रही तमाम तरह की बाधाएं दूर हो जाता है। कार्यक्षेत्र में आ रही विपदाओं को दूर करने के लिए बजरंग बाण का जप सबसे उत्तम उपाय माना जाता है। सच्चे मन से मंगलवार के दिन इसका जप अवश्य करें।
विज्ञापन

6 of 8
हनुमान जी की करें आराधना - फोटो : सोशल मीडिया
नकारात्मकता दूर हो जाती है
अगर आपके मन में किसी प्रकार का भय है तो मंगलवार और शनिवार को बजरंग बाण का पाठ करने से भय दूर हो जाता है। घर से नकारात्मकता दूर हो जाती है।
विज्ञापन

7 of 8
स्वास्थ्य लाभ के लिए करें हनुमत पूजा - फोटो : अमर उजाला
गंभीर रोगों से मुक्ति
दिन में 2 बार सुबह और शाम को बजरंग बाण का पाठ करने से गंभीर से गंभीर रोग भी ठीक हो जाते हैं। इसके जप से जातकों की सेहत दुरुस्त रहती है।
विज्ञापन

8 of 8
हनुमान जी - फोटो : Social media
वास्तु दोषों से छुटकारा
घर में वास्तु दोष के कारण तमाम तरह की परेशानियां आती हैं। घर की तरक्की में वास्तु दोष एक बड़ी बाधा है। ऐसे में वास्तुदोष की समस्या से निजात पाने के लिए मंगलवार के दिन बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें