फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल: 5 फरवरी को प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

Wed, 05 Feb 2020 07:30 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 5 फरवरी 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष
  • रोमांस हवा में है आज, प्रेम के पल लवर के साथ भर पुर एन्जॉय करेंगे। नए लव रिलेशन कायम हो सकते है और लवर के साथ की किसी बात विवाद में न उलझें नहीं तो बात बढ़ सकती है। आपका प्रियतम विवाह करने में इंट्रेस्टेड है और वे आपको मनाने की कोशिश करेगा। अकेले है तो जिस को पसंद करते है उसे अपने दिल की बात बता दें।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष
  • लवर का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी आपसे अधिक समय चाहेगा। आज प्रेमियों की सारी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। जैसा लव रिलेशन चाहते थे वैसा रहेगा। मन को शांत रखें। जीवनसाथी का समय बच्चों के साथ बीतेगा। लिव इन रिलेशन में रहने वाले साथियों का आज का दिन बहुत अच्छा हैं।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
  • नए लव पार्टनर पर भरोसा नहीं कर पाएंगे और बेरुखी से पेश आएंगे। संबंधो पर विश्वास रखें।  सहकर्मींं के साथ यात्राएं करनी पड़ सकती है। सहकर्मी से लव रिलेशन भी बन सकते है। अगर पुराने लवर से रिश्ता टूट गया था तो फिर जुड़ने की कोशिश करें। लाइफ पार्टनर को अपना सौ प्रतिशत दें। आपकी कुछ लोग आलोचना कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क
  • नए लव रिलेशन बनेंगे। मन कोतुहल से भरा है की प्रेमी आपके बारे में क्या सोचता है । अपने प्रेमी को  भरपूर प्यार देंगे। परिवार में धार्मिक पूजा की संभावना बन रही है, जिस कारण आपके आर्थिक खर्चें बढंगें। लवर को इम्प्रेस करने के लिए महंगा गिफ्ट खरीदेंगे। आज प्रेम संबंध को पारिवारिक रिश्ते से  ज्यादा अहमियत देंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह
  • लवर का मूड खराब रहेगा। लव पार्टनर भी इस समय कोई बात मानने को तैयार नहीं है। बुद्धि और  विवेक से काम लें। प्रेमी के साथ भ्रम की स्थिति रिलेशन को खराब करेगी। पार्टनर आप से  असुरक्षित महसूस कर सकता है । अपनी इमेज को सही ढंग से लोगों के सामने प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या
  • लवर आपसे आई लव यू कहने को बेताब दिखेगा। जिन लोगों की शादी की बात चल रही है, उन्हें कामयाबी मिल सकती है। मैरिड कपल को ससुराल पक्ष से दिक्कतें हो सकती है। आज फिजूल खर्चं ज्यादा करेंगें। घर के सदस्य की सेहत खराब हो सकती है और चिकित्सा संबंधी खर्चों में बढ़ोतरी आ सकती है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला
  • घर में शादी की शहनाई बज सकती है। विवाह के लिए अच्छा समय चल रहा है। आज प्रियतम से खुश खबर मिलेगी। धार्मिक उत्सव में जा सकते है। अपनी भावना व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले सकते है। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
  • रोमांटिक और रोमांचक दिन। पुराने साथी से मन मुटाव हो सकता है। विवाहित जन के बीच घर परिवार को लेकर तना तानी रहेगी। लव पार्टनर के साथ प्रेम और रोमांस के पल व्यतीत करेंगे। पति पत्नी घूमने जा सकते है। नौकरी में ट्रांस्फर हो सकती है जिस के कारण प्रियतम या साथी का मन व्यथित हो सकता है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु
  • लव लाइफ के लिए रोमांटिक और रंगीन दिन। जो चिंता चली आ रही थी उसका निवारण हो जाएगा। मौज मस्ती व आनंद के मूड़ में रहेंगे। लिव इन रिलेशन के लिए फ्रेंड हां बोल सकता है। अति उत्साहित हो कर किसी को प्रोपॉज न करें। फेसबुक पर ज्यादा समय व्यतीत होगा। गर्लफ्रेन्ड से मोबाईल पर लंबी बात होगी।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर
  • लव लाइफ में तो आज मन की मुराद पूरी होते होते रह सकती है। दिन संभल कर चलने का है। हर बात को स्वाभाविक तरीके से मत लें। लव लाइफ में कुछ महत्वपूर्ण परिर्वतन हो सकते हैं। मैरिज और परिवार में सुख और शांति रहेगी। आप किसी पुराने मित्र को याद करके भावुक रहेंगे। जीवनसाथी के साथ लंबी ड्राईव पर जा सकते है। घर में पार्टी कर सकते है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ
  • लव रिलेशन में नजदीकियां बढ़ेगी। खूबसूरत जीवनसाथी की तलाश है तो जल्द तलाश पूरी हो सकती है। प्रेम में उत्तेजित होने से बचें। सोशल मीडिया पर समय का सदुपयोग करेंगे। जीवनसाथी के साथ जीवन की नई योजनाएं बन सकती है। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन
  • मन विचलित होगा और आपको लगेगा जैसे कोई धोखा दे रहा है। सही बात जानने के लिए बिन बात के अहंकार से बचे और सामाजिक मेल जोल का सहारा ले। लाइफ  पार्टनर के साथ घूमने का सुअवसर मिल सकता है। परिवार वाले प्रेम विवाह के लिए हामी मुश्किल से भरेंगे। अविवाहित जन  अगर आफिस कुलीग में इंट्रेस्टेड है तो प्रपोज कर सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें