Surya Dev Favourite Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रह मौजूद हैं, जिन्हें नवग्रह भी कहा जाता है। इन ग्रहों में सूर्य, बुध, चंद्रमा, मंगल, बृहस्पति, शुक्र, शनि और राहु-केतु का नाम शामिल है। हालांकि राहु और केतु को "छाया ग्रह" माना गया है। ये सभी अपने विशेष स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ग्रहों के इन प्रभावों से सभी 12 राशियों पर इसका असर पड़ता है। इस दौरान सूर्य को सबसे खास ग्रह माना गया है और उन्हें ज्योतिष में ग्रहों के राजा का दर्जा प्राप्त है। वह आत्मा, अधिकार, सम्मान, नेतृत्व गुण और पिता के कारक माने जाते हैं।
व्यक्ति की कुंडली में उनकी स्थिति जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। यदि कुंडली में सूर्य मजबूत न हो, तो व्यक्ति के आत्मविश्वास में कमी आने लगती हैं और वह कई तरह की समस्याएं भी झेलता है। परंतु कुछ राशियों पर ग्रहों के राजा सूर्य की सदा कृपा बनी रहती हैं और यह सभी क्षेत्र में तरक्की भी करते हैं। आइए इन लकी राशि वालों के नाम जानते हैं।